Uttarakhand: जाको राखे साईंया, मार सके ना कोई... नदी में गिरी कार और बह गया परिवार, महिला ने ऐसे दी मौत को मात; VIDEO

टिहरी गढ़वाल के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में एक कार गिर गई। कार में सवार चार लोग तेजधार में बह गए, मगर एक महिला ने मौत को मात दे दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तराखंड में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। टिहरी गढ़वाल के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में यात्रियों से भरी एक कार गिर गई। हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे। चार लोग नदी की तेजधार में लापता हो गए। मगर एक महिला की जान बच गई। ये हादसा देवप्रयाग और कीर्तिनगर के बीच हुआ है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।


शनिवार को देवप्रयाग से दर्दनाक सड़क हादसे की सामने आई। गोचर से ऋषिकेश आ रही एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा में गिर गई। नदी में काफी पानी था और धार भी तेज थी। तेजधार के की वजह से कार सवार 4 लोग लापता हो गए मगर एक महिला की जान बचा ली गई। महिला पूरी तरह सुरक्षित है उसे पानी से बाहर निकाल लिया गया है।

अलकनंदा नदी में यात्रियों से भरी कार गिरी

हादसे की वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार अलकनंदा नदी में गिरी हुई है। कार आधा से ज्यादा पानी में डूब चुकी है। कार में 5 लोग सवार थे जिसमें चार लापता बताए जा रहे हैं। मगर महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है। Video में देखा जा सकता है की कार उलटी होकर पानी में डूबी हुई है और एक महिला कार के व्हील पर बैठी हुई हैं। वो रोते हुए लोगों से बाहर निकालने के लिए मदद मांग रही है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं जाको राखे साईंया, मार सके ना कोई...
 

यह भी पढ़ें: Paytm-PhonePe बेकार हुए, पेमेंट फेल; UPI ठप पड़ने से माथा पीटते रहे यूजर

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड