'मैं 17 साल से जहाज उड़ा रहा हूं,आंख मूंदकर भी पता चल जाता है प्लेन में क्या हो रहा है', स्मित ने पीएम मोदी को बताया अनहोनी का हुआ था एहसास

वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी को बताया,'मैं 17 साल से जहाज उड़ा रहा हूं और पिछले 11 साल से कैप्टन हूं। मुझे आंख मूंदकर कर भी पता चल जाता है कि जहाज में क्या हो रहा है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Captain Smit recalls final push to save Flydubai passengers
स्मिथ ने पीएम मोदी को बताया अनहोनी का हुआ था एहसास | Image: Republic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 की उस खौफनाक घटना को टालने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की। अबू धाबी के अस्पताल में भर्ती कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी को घटना की पूरी जानकारी दी और बताया कि कैसे गंभीर चोटों के बावजूद उन्होंने 180 यात्रियों की जान बचाई।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट (ओमानी नागरिक) ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी। उसने कैप्टन स्मित पर चाकू (या कुल्हाड़ी जैसे हथियार) से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में भी कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे चालक दल और यात्रियों को हमलावर को काबू करने में मदद मिली। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर लैंड कराया गया।

स्मित ने बताया कॉकपीट में क्या हुआ था?

वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी को बताया,'मैं 17 साल से जहाज उड़ा रहा हूं और पिछले 11 साल से कैप्टन हूं। मुझे आंख मूंदकर कर भी पता चल जाता है कि जहाज में क्या हो रहा है। मुझे एहसास हो रहा था कि स्थिति खराब हो रही है। पता चल रहा था कि यह आखिरी वक्त था। उस समय मैं अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा था। मैं नीचे गिर चुका था और मुझे गहरे घाव लगे थे। प्लेन तेजी से नीचे जा रहा था। मुझे लगा कि अगर मैं इस वक्त नहीं उठा, तो विमान में कोई भी नहीं बचेगा।'

हनुमान चालीसा पढ़कर जुटाई हिम्मत-स्मित

स्मित ने बताया कि उस खौफनाक मंजर के दौरान वह लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे, जिससे उन्हें हिम्मत मिली। फिर उन्होंने जोर लगाकर कॉकपिट का दरवाजा खोला और मदद मांगी। कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सबसे बड़ा आदर्श भी बताया। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान वो भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू देख मोदी ने उनका हौसला बढ़ाते कहा,आप मेरे सामने भावुक नहीं होंगे तो कहां होंगे।

Advertisement

पीएम मोदी ने स्मित से क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपके और आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। आपके साहस, सूझ-बूझ और संयम ने कई लोगों की जान बचाई। देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वे नहीं हैं जो दूसरों की जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं।"
 

यह भी पढ़ें: PM मोदी के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, दोनों हुए भावुक- VIDEO

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड