Modi Cabinet Decision: मोदी सरकार ने किसानों को दी खुशखबरी, गेहूं समेत 6 फसलों के MSP में किया इजाफा, देखें LIST

मोदी सरकार ने बुधवार, 30 सितंबर को रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, सरसों, मसूर समेत छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। सरकार ने बताया कि इससे किसानों को ₹90,962 करोड़ का भुगतान मिलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MSP for Rabi crops wheat barley gram lentils rapeseed masoor mustard
गेहूं, सरसों, मसूर समेत छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी | Image: AI

बुधवार, 30 सितंबर को देश के करोड़ों किसानों के लिए मोदी सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में ₹25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब 25 रुपये बढ़कर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 को बैठक हुई जहां, गेंहू के अलावा,  सरसों, मसूर समेत छह फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। केंद्रा सरकार ने सरसों के भाव में 413 रुपये और मसूर में 390 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफे का ऐलान किया। सरकार के इस फैसले के बाद किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिलेगा।

गेहूं का MSP उत्पादन लागत के दोगुने से भी ज्यादा

बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि गेहूं की उत्पादन लागत ₹1,264 है। इसके मुकाबले केंद्र सरकार द्वारा 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,610 प्रति क्विंटल तय किया है। यानी लागत से 100% से ज़्यादा (लागत से दोगुने से भी ज़्यादा) है। केंद्र सरकार द्वारा नई MSP की घोषणा किसानों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि आमतौर पर अप्रैल से इसकी कटाई शुरू होती है, जबकि बुवाई अक्टूबर से शुरू होती है।

बाकी रबी फसलों के MSP में भी इजाफा

मोदी कैबिनेट से सिर्फ गेंहू ही नहीं, बल्कि अन्य पांच रबी फसलों के MSP में भी बढ़ोतरी की है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जौ का MSP ₹2,150 से बढ़ाकर ₹2,286 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी तरह का MSP ₹5,875 से बढ़कर ₹5,958 और मसूर का MSP ₹7,000 से बढ़कर ₹7,390 प्रति क्विंटल किया गया है। इसके अलावा, सरसों का MSP ₹6,200 से बढ़कर ₹6,613 और कुसुम का MSP ₹6,540 से बढ़कर ₹7,215  प्रति क्विंटल किया गया है।

Advertisement

देश के किसानों को मिलेगा ₹90,962 करोड़ का भुगतान

अश्विनी वैष्णव ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी के बारे में बताते हुए कहा कि '2027-28 के मार्केटिंग सीजन में करीब 324 लाख टन रबी फसलों की खरीद के लिए किसानों को कुल ₹90,962 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।'

ये भी पढ़ें: 'आज नशामुक्त पंजाब बनाने का समय क्यों आया, ये AAP की सरकार ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम...', जलंधर में आम आदमी पार्टी पर गरजे अमित शाह

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड