अपडेटेड 23 June 2025 at 20:33 IST
विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने कैसे खोल दिए रास्ते, ना... ना करते-करते राज्यसभा में दिखेंगे अरविंद केजरीवाल?
4 राज्यों की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए दोहरी खुशियां लेकर आए हैं। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पंजाब और गुजरात की सीट पर जीत हासिल की है।
- भारत
- 2 min read

Arvind Kejriwal: विधानसभा उपचुनावों के नतीजे अरविंद केजरीवाल के लिए दोहरी खुशियां लेकर आए हैं। गुजरात और पंजाब में विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत ने शानदार जीत दर्ज की है। हालांकि दोनों ही सीटों पर पहले भी आम आदमी पार्टी के विधायक थे। लेकिन दोनों सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है।
दिल्ली की करारी हार के बाद पंजाब और गुजरात के उपचुनावों के नतीजों ने केजरीवाल को मुस्कुराने की वजह दी है। ये बात हम इस लिए कह रहे हैं कि भाजपा शासित गुजरात में अपनी सीट बरकरार रखना आप के लिए बड़ी चुनौती थी जिससे गोपाल इटालिया के चेहरे से साथ सफलता पूर्वक पार पा लिया। दूसरी ओर पंजाब में संजीव अरोरा की जीत ने केजरीवाल के लिए राज्यसभा के रास्ते खोल दिए हैं।
केजरीवाल के लिए खुले राज्यसभा के दरवाजे?
अरविंद केजरीवाल राज्यसभा के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री मारेंगे या नहीं ये तो खुद केजरीवाल और उनकी पार्टी ही तय करेगी लेकिन इतना जरूर है कि संजीव अरोरा जीत ने केजरीवाल को लिए राज्यसभा के दरवाजे तक तो पहुंचा ही दिया है। उपचुनाव में जीत के बाद संजीव अरोरा राज्यसभा से इस्तीफा देंगे जिसके बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो जाएगी। इस सीट पर अरविंद केजरीवाल खुद आगे बढ़ेंगे या फिर किसी चौकाने वाले नाम को आगे करेंगे ये तो आने वाले वक्त में ही पता लगेगा।
Advertisement
AAP के लिए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे
गुजरात
Advertisement
गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने जीत हासिल की है। गोपाल को 75942 वोट मिले। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किरीट पटेल को 17554 को वोटों से हराया। बीजेपी प्रत्याशी को यहां 58388 वोट मिले।
पंजाब
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर AAP के संजीव अरोरा ने 10637 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 35179 वोट मिले। इसी सीट पर कांग्रेस के भारत भूषण आशु 24542 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 23 June 2025 at 20:33 IST