अपडेटेड 23 June 2025 at 16:22 IST
Assembly By-Election Results: गुजरात में AAP की बड़ी जीत, गोपाल इटलिया ने BJP उम्मीदवार को हराया, बाकी 4 सीटों पर कौन जीता कौन हारा?
Assembly By-Election Results: गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं। गुजरात में एक-एक सीट बीजेपी और आम आदमी पार्टी को मिली है, वहीं पंजाब में AAP, केरल में कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सफलता मिली है।
- भारत
- 2 min read

Assembly By-Election Results: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। पांच में से दो सीटों पर आम आदमी पार्टी, एक पर भारतीय जनता पार्टी, एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस को सफलता मिली है। इन उपचुनावों में सबसे ज्यादा फायदा किसी पार्टी को हुआ तो है आम आदमी पार्टी। AAP को पंजाब और गुजरात में जीत हासिल हुई है।
गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों की बात करें तो आम आदमी पार्टी को एक सीट पंजाब में और एक सीट गुजरात में हासिल हुई है। गुजरात में दो सीटों पर हुए उपचुनावों में एक सीट बीजेपी और सीट आम आदमी पार्टी के खाते में आई हैं। केरल में कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में तृणंमूल कांग्रेस को जीत मिली है।
गुजरात
गुजरात की कडा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा ने जीत दर्ज की है। उन्हें 99742 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रमेशभाई चावड़ा को 39452 वोटों से हराया। वहीं आम आदमी पार्टी के चावड़ा जगदीशभाई गणपतभाई यहां 3090 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
Advertisement
गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने जीत हासिल की है। गोपाल को 75942 वोट मिले। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किरीट पटेल को 17554 को वोटों से हराया। बीजेपी प्रत्याशी को यहां 58388 वोट मिले।
पंजाब
Advertisement
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर AAP के संजीव अरोरा ने 10637 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 35179 वोट मिले। इसी सीट पर कांग्रेस के भारत भूषण आशु 24542 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
केरल
केरल की निलाम्बुर सीट पर कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने 11077 वोटों से सीपीआई (एम) उम्मीदवार एम. स्वराज को मात दी। कांग्रेस के इस उपचुनाव में 77737 वोट मिले वहीं CPIM को 66660 वोट से ही संतोष करना पड़ा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। टीएमसी उम्मीदवार अलीफा अहमद ने 50049 वोटों से जीत हालिस की है। उन्हें 102759 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार आशीष घोष को 52710 वोट मिले।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 23 June 2025 at 16:22 IST