'5 करोड़ चाहिए, वरना जान से मार देंगे', दिल्ली में डिफेंस कारोबारी साहिल लूथरा को फिर मिली धमकी, गैंगस्टर रोहित गोदारा ने मांगी रंगदारी

साहिल लूथरा को अब गैंगस्टर रोहित गोदारा ने जान से मारने की धमकी दी है। कोराबारी ने इस सिलसिले में दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
VTDS Founder & MD Sahil Luthra
दिल्ली में डिफेंस कारोबारी साहिल लूथरा को फिर मिली धमकी | Image: Republic

जतिन शर्मा

दिल्ली में डिफेंस कंपनी विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस के फाउंडर और MD साहिल लूथरा को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। कोराबारी ने इस सिलसिले में दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में 12 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई है। इसे पहले भी लूथरा को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है और उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी।

साहिल लूथरा को अब गैंगस्टर रोहित गोदारा ने जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के मुताबिक, 11 नवंबर की रात करीब 8:03 बजे फोन कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी गैंगस्टर रोहित गोदारा की ओर से दिए जाने का आरोप है।

साहिल लूथरा को जान से मारने की धमकी

साहिल लूथरा ने अपनी निगरानी किए जाने और गोपनीय जानकारी लीक होने की भी आशंका जताई। शिकायत में पहले से दर्ज FIR नंबर 120/2025 का भी जिक्र किया गया है। यह FIR 17 अक्टूबर 2025 को चाणक्यपुरी थाने में दर्ज हुई थी। साहिल लूथरा का आरोप है कि साल 2024 से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और रंगदारी मांगने की कोशिश हो रही है।

Advertisement

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

पहले की धमकियों से जुड़े मामलों में कुछ गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। कई बार उन्हें इंटरनेशनल नंबरों से भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। साहिल लूथरा को 26 फरवरी को दो इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आई थी, जो कि कथिततौर पर पुर्तगाल और जर्मनी से किए गए थे।

घर के बाहर फायरिंग हुई थी घटना

साहिल लूथरा के घर के बाहर फायरिंग की घटना भी हो चुकी है, जिसकी जांच पहले से ही जारी है। साहिल लूथरा ने पुलिस से तत्काल सुरक्षा देने और नई धमकी की जांच करने की मांग की है। चाणक्यपुरी पुलिस को शिकायत मिल गई है। पुलिस मामले की जांच और शिकायत का सत्यापन कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर बरकरार, GRAP-3 भी बेअसर, AQI 500 के पार

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड