अपडेटेड 20 December 2024 at 14:01 IST
Maharashtra: रायगढ़ में पलटी बारातियों से भरी बस, 3 महिलाओं समेत पांच की मौत; 27 लोग घायल
एक मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिसके बाद वाहन पलट गया। दो पुरुषों और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
- भारत
- 1 min read

Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह विवाह समारोह से लोगों को ले जा रही तेज रफ्तार बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सवा नौ बजे मनगांव के निकट ताम्हिनी घाट पर हुई। उन्होंने कहा कि बस पुणे के लोहेगांव से महाड के बीरवाड़ी की ओर जा रही थी।
अधिकारी ने कहा कि एक मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिसके बाद वाहन पलट गया।
उन्होंने कहा कि दो पुरुषों और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घायल हुए 27 लोगों को मनगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
अधिकारी ने कहा कि चार मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के रूप में हुई है जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 December 2024 at 14:01 IST