BREAKING: हरियाणा से बड़ी खबर, पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
om prakash chautala
om prakash chautala | Image: X

Om Prakash Chautala Death News: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुग्राम स्थित आवास पर ओमप्रकाश चौटाला न अंतिम सांस ली। 

पार्टी के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि ओमप्रकाश चौटाला का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। 

पार्टी प्रवक्ता ने दी जानकारी

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

'हरियाणा की राजनीति में उनका योगदान याद रखा जाएगा'

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”

Advertisement

ओमप्रकाश चौटाला के निधन से हरियाणा और पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। ओमप्रकाश चौटाला पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह 2 दिसंबर 1989 से 22 मई 1990 तक, 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990 तक, फिर 22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991 तक और अंत में 24 जुलाई 1999 से 5 मार्च 2005 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

उनके पिता चौधरी देवीलाल चौटाला ने हरियाणा राज्य की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। बाद में देवीलाल हरियाणा के CM और भारत के उप प्रधानमंत्री बने थे। 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड