BREAKING: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 8 की मौत; कई घायल

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। सवारियों से भरी बस पलटकर खाई में गिर गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Mumbai Expressway accident
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा | Image: ANI

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। कराड़िया के पास यह हादसा हुआ है। हादसा इतना भयंकर था कि बस एक्सप्रेस-वे से सीधे नीचे जा गिरी। क्रेन की मदद से बस को ऊपर लाया गया।

हादसा एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने बस नियंत्रण खो दिया। बस अचानक अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेसवे से उछलकर नीचे खाई में जा गिरी। 

एक्सप्रेसवे से खाई में गिरी बस

हादसा इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

घायलों में कई की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया भी एमबीएस अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement

भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहा थे यात्री

कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया, “अब तक आठ लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सभी गंभीर घायलों को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है।” बस में भोपाल के कुल 21 यात्री सवार थे, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। वे भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Gujarat: भरूच की फार्मा कंपनी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत; 6 घायल

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड