Breaking: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत की आशंका

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कुछ यात्रियों की मौत की जानकारी मिल रही है।

Follow : Google News Icon  
Bus accident in Almora
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा | Image: ANI

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। जिले के भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कुछ यात्रियों की मौत की जानकारी मिल रही है।

अल्मोड़ा के SSP देवेंद्र पिंचा ने बताया कि यात्रियों से भरी एक बस के गहरी खाई में गिरने की जानकारी मिली है। बचाव टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। कुछ लोगों की मौत की खबरें हैं।

 6-7 लोगों के मरने की आशंका-SDRF

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने बताया कि टीम को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 6-7 लोगों के मरने की आशंका है, जबकि घायल यात्रियों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामनगर जा रही थी बस

शुरुआती जानकारी के अनुसार बस सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी और रामनगर की ओर जा रही थी।  ड्राइवर का संतुलन अचानक बिगड़ गया और बस गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

Advertisement

CM धामी ने हादसे पर जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के पास हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है।


ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में तीन मंजिला मकान में सिलेंडर ब्लास्ट, जिंदा जलने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, सामने आया CCTV

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड