अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर बुलडोजर एक्शन, पाकमोडिया स्ट्रीट पर विवादित मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने का काम शुरू
जिस इमारत पर बुलडोजर एक्शन हो रहा है वो भिंडी बाजार के पास पाकमोडिया स्ट्रीट और सेकंड कूपर स्ट्रीट के चौराहे पर स्थित है। इसे दाऊद इब्राहिम का पुश्तैनी घर और पुराना ठिकाना बताया जाता है।
- भारत
- 2 min read
मुंबई के नागपाड़ा इलाके में पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित करीब 80 साल पुरानी हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना इमारत के ऊपरी मंजिल और जर्जर हिस्सों को तोड़ने का काम गुरुवार को भी जारी रहा। बीएमसी की इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, क्योंकि कल से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है।
यह इमारत भिंडी बाजार के पास पाकमोडिया स्ट्रीट और सेकंड कूपर स्ट्रीट के चौराहे पर स्थित है। इसे दाऊद इब्राहिम का पुश्तैनी घर और पुराना ठिकाना बताया जाता है। परिसर में दाऊद का पुराना घर, कार्यालय और एक मस्जिद मौजूद है। बीएमसी ने 18 और 19 नवंबर 2026 को इस इमारत को गिराने की कार्रवाई तय की थी।
मस्जिद को लेकर इलाके में तनाव
बुधवार को कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल को किसी भी सूरत में नहीं हटाया जाना चाहिए। विवाद मुख्य रूप से इस आशंका को लेकर बढ़ा कि तोड़फोड़ की कार्रवाई में मस्जिद भी प्रभावित हो सकती है।
दाऊद इब्राहिम का पुश्तैनी घर वाला हिस्सा गिरा
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मस्जिद पर बुलडोजर नहीं चलाया जा रहा है। इमारत के उस हिस्से को गिराया जा रहा है जो जर्जर हो चुका है और ऊपरी मंजिलें। दाऊद इब्राहिम का पुश्तैनी घर वाला हिस्सा कोविड काल के दौरान करीब 4-5 साल पहले ही ढहा दिया गया था। अभी इमारत के जिस हिस्से पर बुलडोजर चल रहा है उसमें दाऊद का घर नहीं
Advertisement
क्यों हो रहा है बुलडोजर एक्शन?
बता दें कि यह पूरा इलाका सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (SBUT) के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का हिस्सा है। सड़क चौड़ीकरण का भी काम होना है। ट्रस्ट क्षेत्र के पुराने ढांचों को हटाकर नए सिरे से विकास कर रहा है। हालांकि धार्मिक स्थल को लेकर स्थानीय लोगों की आपत्ति ने इस प्रक्रिया को विवाद खड़ा कर दिया है। कार्रवाई के दौरान इलाके में तनाव बना हुआ है। भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।