महाराष्ट्र के कल्याण में बड़ा हादसा, जर्जर इमारत का स्लैब गिरा, 6 लोगों की मौत; कई जख्मी

Building Collapse : जानकारी के मुताबिक जिस सप्तशृंगी बिल्डिंग में ये हादसा हुआ है, वो करीब 35 साल पुरानी है। इरमात में हाल ही में रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Building slab collapses in Mumbai Kalyan 6 people died
महाराष्ट्र के कल्याण में बड़ा हादसा | Image: Video Grab

Mumbai News : मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा हो गया है। चांदीनगर थाना क्षेत्र के मंगलराघो नगर में एक जर्जर 4 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब चार मंजिला इमारत के दूसरे मंजिल का स्लैब अचानक ताश के पत्ते की तरह ढह गया। स्लैब सीधे दूसरे मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

करीब 35 साल पुरानी इमारती

जानकारी के मुताबिक जिस सप्तशृंगी बिल्डिंग में ये हादसा हुआ है, वो करीब 35 साल पुरानी है। इरमात में हाल ही में रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया था। अग्निशमन विभाग, टीडीआरएफ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस बल और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू बंद किया गया। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों के नाम

  • प्रमिला साहू (58)
  • नामस्वी शेलार (1.5)
  • सुनीता साहू (37)
  • सुजाता पाडी (32)
  • सुशीला गुजर (78) 
  • व्यंकट चव्हाण (42)

घायलों के नाम

  • अरुणा रोहिदास गिरणारायन (48)
  • शरवील श्रीकांत शेलार (04)
  • विनायक मनोज पाधी (45)
  • यश क्षीरसागर (13)
  • निखिल खरात (27)
  • श्रद्धा साहू (14)

ये भी पढ़ें: भारत से मात मिलने के बाद अमेरिका से गिड़गिड़ाने का असीम मुनीर को मिला इनाम, प्रमोशन कर बनाया फील्ड मार्शल

 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड