संसद में फिर गूंजेगा श्री राम नाम, बजट सत्र के आखिरी दिन जानें क्या होगा खास?

संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन अयोध्या राम मंदिर पर चर्चा होगी।

Follow : Google News Icon  
sansad_tv
सदन में पीएम मोदी | Image: X/sansad_tv

Sansad Live: आज संसद के बजट सत्र का अंतिम दिन है। संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा होगी। राम मंदिर निर्माण और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर चर्चा के साथ ही 17वीं लोकसभा की कार्यवाही संपन्न हो जाएगी।

राज्यसभा में भी राम मंदिर और रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर ही चर्चा होगी। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने शुक्रवार को तीन लाइन का व्हिप जारी किया, जिसमें अपने सांसदों को शनिवार को दोनों सदनों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

'श्री राम मंदिर के ऐतिहासिक निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा'

समाचार एजेंसी के अनुसार,  राज्यसभा बाद में 'श्री राम मंदिर के ऐतिहासिक निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा' पर एक छोटी अवधि की चर्चा शुरू करेगी। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और राकेश सिन्हा इस मुद्दे पर चर्चा शुरू करेंगे।

वहीं, लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह ऐतिहासिक श्री राम मंदिर के निर्माण और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। शिवसेना सदस्य श्रीकांत शिंदे ने भी इस मुद्दे पर नोटिस दिया है। माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सराहेंगे। राम मंदिर के अलावा व्हाइट पेपर पर भी चर्चा होगी।

Advertisement


संसद बजट के पहले दिन भी गूंजा था श्री राम नाम

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा था- राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी। आज यह सच हो चुका है। राष्ट्रपति के इतना कहने के दौरान ही संसद में सत्ता पक्ष के सांसद उत्साह से भर गए थे। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही अन्य मंत्रियों ने भी सदन की मेज थपथपा कर अभिभाषण के अंश पर अपनी खुशी को व्यक्त की थी और जय श्री राम के नारे लगे थे।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, नरसिम्हा राव से चरण सिंह तक किन-किन को मिला भारत रत्न?

Advertisement
Published By :
Kiran Rai
पब्लिश्ड