Gold Silver Price: बजट के बाद धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, जानिए एक ही दिन में कितना सस्ता हुआ गोल्ड
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में सोने और सिल्वर पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6% करने का फैसला किया है।
- भारत
- 2 min read

Gold-Silver Price News: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाने और कुछ पर बढ़ाने का ऐलान किया। इससे कुछ के दाम सस्ते तो कुछ के महंगे होंगे।
पिछले कुछ महीने से सोने-चांदी के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में वित्त मंत्री ने बजट में बड़ा तोहफा देते हुए सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी कर दी। इसके साथ ही बजट के दिन सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई। गोल्ड के दाम में 4 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आ गई।
4 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना
मंगलवार (23 जुलाई) को बाजार खुलने के समय MCX पर सोने के दाम जो कि 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट खत्म होने तक 68,500 रुपये पर पहुंच गया था। इस तरह इसमें 4350 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया था। सोने में एक ही दिन में करीब 6 फीसदी की गिरावट रही। हालांकि कुछ देर के बाद सोने की कीमत थोड़ी ऊपर जरूर गई और यह 69,122 रुपये पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को सोना 72,718 रुपये पर क्लोज हुआ था।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बजट पेश होने के बाद गिरावट आई है। सोमवार के मुकाबले चांदी आज 4740 रुपये तक सस्ती हो गई और ये प्रति किलोग्राम 84,275 रुपये पर आई। इससे पहले चांदी की कीमत 89,015 रुपये पहुंच गई थीं।
Advertisement
वित्त मंत्री का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में सोने और सिल्वर पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6% करने का फैसला किया है। इसके अलावा प्लेटिनम पर भी आयात शुल्क घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा कैंसर के इलाज में काम आने वाले तीन दवाएं से सरकार ने कस्टम ड्यूटी हटाने का फैसला किया है। मोबाइल फोन, चार्जर और मोबाइल के पुर्जे या पार्ट्स से भी सरकार ने बेसिक कस्टम ड्यूटी कम करने का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें: इस योजना पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करेगी सरकार, Budget 2024 में ऐलान; लाभार्थियों की होगी मौज!