अपडेटेड 28 January 2024 at 16:17 IST

Budget 2024: बजट से 10 दिन पहले क्यों होता है हलवा समारोह, जानिए क्यों माना जाता है अहम

Budget 2024: 1 फरवरी, 2024 को मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश होने वाला है। यह Nirmala Sitharaman का छठा बजट होगा।

Follow : Google News Icon  
Budget 2024 Nirmala Sitharaman halwa ceremony
हलवा समारोह में निर्मला सीतारमण | Image: PTI

Budget 2024: 1 फरवरी, 2024 को मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश होने वाला है। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हलवा समारोह में शामिल हुईं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि हलवा समारोह क्या है और ये बजट पेश होने के 10 दिन पहले क्यों मनाया जाता है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

क्या है हलवा समारोह?

हलवा समारोह एक परंपरा है, जो बजट से पहले मनाया जाता है। इस दिन पारंपरिक हलवा बनाया जाता है और वित्त मंत्रालय के उन अधिकारियों और स्टाफ मेंबर को खिलाया जाता है, जो बजट निर्माण की प्रक्रिया में शामिल थे। आपको बता दें कि दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में यह समारोह आयोजित किया जाता है, जहां वित्त मंत्रालय स्थित है। इस दौरान वित्त मंत्री के साथ-साथ कई हाई-रैंक के अधिकारी मौजूद रहते हैं। समारोह के हिस्से के रूप में वित्त मंत्री बजट प्रेस का दौरा करते हैं और संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं देने के अलावा तैयारियों की समीक्षा भी करते हैं।

हलवा समारोह का क्या महत्व है?

हलवा समारोह को इसलिए भी अहम माना जाता है, क्योंकि वित्त मंत्रालय के सहायक कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अधिकारी केंद्रीय बजट के निर्माण और मुद्रण में शामिल होते हैं और उन्हें केंद्रीय बजट के औपचारिक रूप से संसद में प्रस्तुत किए जाने तक नॉर्थ ब्लॉक के परिसर में ही रहना पड़ता है।

आपको बता दें कि हलवा समारोह के बाद करीब 10 दिनों तक ये अधिकारी अपने परिवार से भी नहीं मिलते हैं। यह लॉक-इन उपाय इसलिए किए जाते हैं ताकि बजट से जुड़ी जानकारियों को गुप्त रखा जा सके। इस दौरान कुछ ही अधिकारियों को परिसर छोड़ने की अनुमति दी जाती है। वहीं, अगर किसी अधिकारी के परिवार में कोई इमरजेंसी आती है, तो उनको एक नंबर दिया जाता है जिसपर वो मैसेज छोड़ सकते हैं। इमरजेंसी की परिस्थिति में भी सीधा संपर्क करने पर प्रतिबंध रहता है।

Advertisement

बजट से पहले इतनी सुरक्षा क्यों?

साल 1950 के केंद्रीय बजट का एक खंड उस समय लीक हो गया था, जब राष्ट्रपति भवन में बजट दस्तावेज की छपाई चल रही थी। लीक के बाद तत्कालीन वित्त मंत्री जॉन मथाई को इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके कारण 1980 के बाद से नॉर्थ ब्लॉक बेसमेंट को बजट प्रिंटिंग के लिए स्थायी स्थान के रूप में स्थापित किया गया।

ये भी पढ़ेंः Budget 2024: क्या इस साल पेश किया जाएगा इकोनॉमिक सर्वे? जानिए अंतरिम बजट में क्या है इसकी भूमिका

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 28 January 2024 at 16:17 IST