नफे सिंह के बाद अब BSP नेता की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

Madhya Pradesh: नफे सिंह के बाद अब BSP नेता की हत्या कर दी गई है। महेंद्र गुप्ता को बदमाशों ने सिर में गोली मारी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BSP leader Mahendra Gupta murder
बसपा नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या | Image: Republic

सत्यविजय

Madhya Pradesh News: नफे सिंह के बाद अब BSP नेता की हत्या कर दी गई है। महेंद्र गुप्ता को बदमाशों ने सिर में गोली मारी है।

अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

जानकारी मिल रही है कि अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। सागर रोड पर गजराज मैरिज गार्डन के सामने बसपा नेता को गोली मारी गई है। सूत्रों के मुताबिक, बसपा नेता एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। वो बिजावर विधानसभा सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। आपको बता दें कि गोली लगते ही बसपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। सीएसपी सहित सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर मौजूद है।

गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

वहीं, दूसरी ओर जम्मू के एक कथित गैंगस्टर की पंजाब के मोहाली में एक शॉपिंग मॉल के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisement

मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप गर्ग ने बताया कि गैंगस्टर की पहचान राजेश डोगरा के तौर पर हुई है।

पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि राजेश हाल में जेल से छूटा था और यह घटना जम्मू के दो गिरोह के बीच रंजिश का नतीजा लग रही है।

Advertisement

प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों गिरोह जम्मू के हैं। उनके मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

यह घटना मोहाली में व्यस्त हवाई अड्डा रोड पर हुई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रूपनगर रेंज) जसकरण सिंह ने बताया कि डोगरा के साथ आए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। उसकी भी आपराधिक पृष्ठभूमि है और उस पर आठ मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि यह गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता की वजह से हुई घटना प्रतीत होती है और “हमने जम्मू पुलिस को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।” एसएसपी गर्ग ने कहा कि दो वाहनों में चार-पांच लोग आए और उन्होंने गोलीबारी की।

पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब डोगरा दो अन्य लोगों के साथ मॉल के बाहर पहुंचा, जहां हमलावर दो वाहनों में पहुंचे थे, जिनमें से एक पर जम्मू-कश्मीर की नंबर प्लेट लगी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव के लिए KCR ने जारी की पहली लिस्ट, 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड