'उनका आदर्श पाकिस्तान है, ये भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, इनकी सोच अपनी नहीं ये एजेंट हैं...', नेहा बोरा पर आगबबूला हुए बृजभूषण सिंह

BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह ने नेहा बोरा के 'बांग्लादेश ने हमें क्रांति का रास्ता दिखाया' वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी ताकतें हैं जो भारत के खिलाफ साजिश रचती हैं और ये लोग उन्हीं ताकतों के एजेंट के रूप में काम करते हैं। यह लोग आगे भी करते रहेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Brij Bhushan Sharan Singh
Brij Bhushan Sharan Singh | Image: ANI

Brij Bhushan Sharan Singh: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा अपने हालिया बयान को लेकर राजनीतिक विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि ‘बांग्लादेश ने हमें क्रांति का रास्ता दिखाया है’ जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार उनके इस बयान की तीखी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने नेहा बोरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि नेहा बोरा जैसे लोग भारत के खिलाफ साजिश रचने वाली विदेशी ताकतों के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'नेहा बोरा भारत की तुलना बांग्लादेश से करती हैं। उनका आदर्श पाकिस्तान है, या शायद कोई और देश उनका आदर्श हो सकता है। वे हमें बांग्लादेश के स्तर पर लाना चाहते हैं; वे हमें पाकिस्तान के स्तर पर गिराना चाहते हैं।'

बृजभूषण बोले- इनकी सोच अपनी नहीं बल्कि...'

इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया, 'यह सोच उनकी अपनी नहीं है। दुनिया में ऐसी ताकतें हैं जो भारत के खिलाफ साजिश रचती हैं और ये लोग उन्हीं ताकतों के एजेंट के रूप में काम करते हैं। यह लोग आगे भी करते रहेंगे।'

'एलन मस्क के इशारे पर चल रहा CJP का आंदोलन'

इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने उन्नाव में कॉकरोच जनता पार्टी के 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन को लेकर आरोप लगाया था कि यह पूरा आंदोलन एलन मस्क के इशारे पर चलाया जा रहा है। इसके पीछे भारत के खिलाफ बड़ी साजिश है।

Advertisement

भारत की तुलना बांग्लादेश और पाकिस्तान से हो रही- बृजभूषण 

बृजभूषण ने कहा, 'यह पूरा आंदोलन उनके (मस्क) इशारे पर चलाया जा रहा है। यह हमारे देश के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है। भारत की तुलना बांग्लादेश और पाकिस्तान से की जा रही है। पहली बार यहां सुप्रीम कोर्ट को डराने के इरादे से मार्च आयोजित किया गया है, जो पहले कभी नहीं हुआ। यह विदेशी लोग हैं जो हमारे देश में व्यापार तो करना चाहते हैं, लेकिन केवल अपनी शर्तों पर। इस आंदोलन को हवा भी वही दे रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर भड़के महंत राजू दास, बोले- वो शुद्ध रूप से शूर्पणखा... क्या है पूरा मामला?
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड