अपडेटेड 15 June 2025 at 17:35 IST
पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 2 लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी
Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। वहीं कई लोग अब भी फंसे हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
- भारत
- 3 min read

Pune News: पुणे में बड़ा हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। पुलिस ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। वहीं, 10 से 15 लोगों के फंसे अभी भी होने की आशंका है। अबतक रेस्क्यू कर 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा मावल तालुका में हुआ, जो पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय क्षेत्र है। दुर्घटना आज (15 जून) दोपहर की हुई। रविवार होने की वजह से यहां काफी भीड़ थी।
हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं, पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और स्थानीय अधिकारियों की आपातकालीन टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुई है।
अबतक 2 लोगों की मौत की पुष्टि
पुल ढहने से हुए हादसे परपिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने बताया कि पुणे के कुंदमाला इलाके मावल तालुका में इंद्रायणी नदी पर एक पुल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने एक बयान में बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है।
Advertisement
CM देवेंद्र फडणवीस का आया बयान
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस का इस हादसे पर बयान आया है। उन्होंने कहा, "पुणे जिले के तलेगांव के पास इंदौरी में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढह जाने से हुई त्रासदी की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस घटना के संबंध में मैं संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार के लगातार संपर्क में हूं। क्योंकि कुछ लोग बह गए हैं, इसलिए युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।"
सीएम ने बताया, "मौके पर NDRF को तैनात किया गया है। राहत कार्य में तुरंत तेजी लाई गई है। अब तक 6 लोगों को बचाया गया है। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभागीय आयुक्त खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।"
Advertisement
नदी में बह गए थे 20-25 लोग
पुल ढहने से हुई दुर्घटना पर कैंटोनमेंट बोर्ड देहू रोड के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवीर शेलार ने कहा, "यहां शाम 4 बजे के आसपास एक पुराना पुल ढह गया। पुल पर लगभग 125 पर्यटक उसी स्थान पर खड़े थे और अचानक यह ढह गया। लगभग 20-25 लोग नदी में बह गए। उनमें से कुछ को स्थानीय श्रमिकों ने बाहर निकाल लिया, जबकि 4-5 लोग अभी भी पुल के नीचे फंसे हुए हैं।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 June 2025 at 17:05 IST