उत्तराखंड: गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे को जोड़ने वाला पुल भूस्खलन से क्षतिग्रस्त

उत्तराखंड के चमोली जिले में गोविन्दघाट से हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला मोटर पुल बुधवार की सुबह भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bridge damaged by landslide
Bridge damaged by landslide | Image: ANI

उत्तराखंड के चमोली जिले में गोविन्दघाट से हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला मोटर पुल बुधवार की सुबह भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, सुबह करीब दस बजे हुई घटना में क्षतिग्रस्त मोटर पुल बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोविंदघाट से पुलना गांव तक बनी सड़क के लिए कुछ साल पहले ही बना था ।

गोविंद घाट से पुलना गांव‌ तक चार किलोमीटर लंबी सड़क है और उससे आगे हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क तथा भ्यूंडार गांव के लिए पैदल चलना पड़ता है। पुल क्षतिग्रस्त होने से फिलहाल पुलना गांव का मोटर संपर्क बाधित हो गया जिससे हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, भ्यूंडार गांव मुख्य मार्ग से कट गए हैं और उसके साथ ही दर्जनों वाहन अलकनंदा नदी के दूसरी ओर फंस गए हैं ।

 मोटर पुल भूस्खलन से क्षतिग्रस्त

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल, तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग के साथ ही अन्य सभी संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं । उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता गांवों में रहने वाले लोगों को आवश्यक वस्तुएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है ।

तिवारी ने बताया कि प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को घटनास्थल के लिए शाम तक समाधान योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने बताया कि इसके बाद ही अग्रणी कार्रवाई की जाएगी । इस बार हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे के कपाट 25 मई को खुलेंगे ।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अबू आजमी के बयान पर अखिलेश ने साधी चुप्पी, अवेधश प्रसाद ने संभाला मोर्चा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड