पहले हिचकिचाई, फिर छोड़ी शर्म... नई दुल्हन ने ताई-चाची के सामने किया ऐसा डांस कि खिल उठे सबके चेहरे, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नई नवेली बहू का वीडियो छाया हुआ है। भारी-भरकम लहंगे और पारंपरिक गहनों से सजी इस दुल्हन ने ऐसा डांस किया है कि देखने वाले भी झूम उठे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Viral Wedding Video
नवेली बहू का वीडियो छाया | Image: insta

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नई नवेली बहू का वीडियो छाया हुआ है। भारी-भरकम लहंगे और पारंपरिक गहनों से सजी इस दुल्हन ने ऐसा डांस किया है कि देखने वाले भी झूम उठे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन पहले घूंघट में शर्माते हुए बैठी होती है, लेकिन फिर जैसे ही हरियाणवी गाना बजता है, वह अपनी झिझक तोड़ती है और पूरे जोश के साथ स्टेप्स दिखाने लगती है।

वीडियो में घर की महिलाएं ताई, चाची, मामी और दूल्हे की बहन भी दुल्हन के साथ ठूमके लगाती नजर आ रही है। शुरुआत में थोड़ी संकोची नजर आ रही दुल्हन अचानक से आत्मविश्वास से भर जाती है और फिर जो होता है, वो किसी बॉलीवुड स्टेज शो से कम नहीं लगता।

हरियाणवी गाने पर दुल्हन का डांस 

हरियाणवी बीट्स पर वो इतने एनर्जी से डांस करती है कि परिवार के लोग पहले तो चौंकते हैं, फिर हंसते-हंसते ताली बजाने लगते हैं। खास बात ये कि दूल्हा भी पीछे खड़ा हैरत से अपनी नवविवाहिता को निहारता रह जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो पर कैप्शन दिया गया है 'नई बहू सबका दिल जीत ले गई। वहीं एक मजेदार टेक्स्ट वीडियो पर लिखा दिख रहा है। 'मुझे ये सीमा हैदर जैसी क्यों लग रही है', जिससे कई यूजर्स हंसी-मजाक में इसे शेयर कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम रील्स और फेसबुक पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट्स में लोगों ने दुल्हन की तारीफ करते हुए लिखा- ऐसी बहुएं घर को घर बनाती हैं।'

Advertisement

शर्मीली बहू ने बनाया माहौल  

आज के दौर में जहां दुल्हनें कैमरे से हिचकने की बजाय खुलकर सेलिब्रेट करती हैं, ये वीडियो भी उसी ट्रेंड को दिखाता है। नई जनरेशन की दुल्हनें परंपरा और मॉडर्निटी को साथ लेकर चल रही हैं। आप भी देखिए ये वीडियो, क्या आपको भी ये दुल्हन किसी फिल्मी कैरेक्टर की याद दिलाती है।

यह भी पढ़ें : व्यापारियों की CAIT बैठक, तुर्किये और अजरबैजान का कर सकते हैं बहिष्कार

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड