BRICS Summit Day 2: भारत मंडपम में फिर लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा, PM मोदी की ताबड़तोड़ अहम बैठकें; जानें पूरा शेड्यूल

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज का दिन भी अहम है। दूसरे दिन वैश्विक विकास, सहयोग, नवाचार और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BRICS Summit Day 2
BRICS Summit Day 2 | Image: x

BRICS Summit Day 2: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। इसमें ब्रिक्स साझेदार और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

रविवार को सुबह 10 बजे से साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों का दिल्ली स्थित भारत मंडपम के लेवल 2 पर जुटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके बाद सुबह 10.35 बजे फैमिली फोटो होगी, जिसमें ब्रिक्स नेता पारिवारिक तस्वीर के लिए पोज देंगे। फिर 10.50 बजे से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का ओपन सेशन होगा। ब्रिक्स की अध्यक्षता का विषय 'बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑरपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी' है। इसी थीम के तहत नेता अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के नेताओं क साथ द्विपक्षीय बैठकें भी हैं।

भारत मंडपम में आज क्या-क्या?

सुबह 9.55 बजे: भारत मंडपम में ब्रिक्स नेताओं और आउटरीच के लिए आमतंत्रित देशों के नेताओं और मंत्रियों का आगमन होगा। 
सुबह 10:35 बजे: भारत मंडपम के लेवल 2 पर पारिवारिक तस्वीर खिंचवाई जाएगी। 
सुबह 10:50 बजे: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का ओपन सेशन शुरू होगा।

PM मोदी के दूसरे दिन की ताबड़तोड़ द्विपक्षीय बैठकें

दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता।
दोपहर 3:00 बजे: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात।
दोपहर 3:30 बजे: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ महत्वपूर्ण बैठक।
शाम 4:10 बजे: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ द्विपक्षीय बैठक।
शाम 4:40 बजे: बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये से मुलाकात।
शाम 5:10 बजे: नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा के साथ बैठक।
शाम 5:40 बजे: युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ दिन की अंतिम बैठक।

Advertisement

सम्मेलन का पहला दिन रहा अहम

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का पहला दिन काफी अहम रहा। पीएम मोदी ने दुनिया के बड़े नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। शनिवार (12 सितंबर 2026) को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भारत-चीन रिश्तों और सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संग रणनीतिक साझेदारी समेत व्यापार पर वार्ता हुई।

दुनिया के नेताओं ने चखा भारतीय व्यंजन का स्वाद

सम्मेलन के दौरान दिनभर चली बैठकों के महत्वपूर्ण दौर के बाद रात में एक भव्य गाला डिनर का आयोजन  हुआ। इस विशेष आयोजन में भारत की समृद्ध संस्कृति और अनूठी विरासत की झलक देखने को मिली। जहां एक ओर विश्व नेताओं ने लजीज भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा, वहीं मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम किशोर कुमार का गीत गुनगुनाते नजर आए।

Advertisement

नई दिल्ली घोषणा पत्र पर बनी सहमति

इसके अलावा सम्मेलन में 'नई दिल्ली घोषणा पत्र' पर सहमति बनी, जिसके तहत आतंकवाद, वैश्विक संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और बहुपक्षीय व्यवस्था जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सभी ब्रिक्स देशों ने एक सुर में अपना साझा रुख दुनिया के सामने रखा।

यह भी पढ़ें: BRICS Gala Dinner: दिनभर बैठकें, रात में शाही दावत... लेकिन डिनर टेबल पर न जिनपिंग आए न UAE के क्राउस प्रिंस, क्या रही वजह?
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड