'पूरी दुनिया में संकट और होर्मुज तनाव के बीच विश्व का नेतृत्व करने की ब्रिक्स पर है एतिहासिक जिम्मेदारी', बोले असम CM हिमंता बिस्वा सरमा

BRICS Summit 2026: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026 पर कहा, " दुनिया भर में, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे इलाकों में चल रहे संकट के बीच, भारत में ब्रिक्स समिट का आयोजन एक अनोखी उपलब्धि है। युद्ध को पीछे छोड़ने और दुनिया का नेतृत्व करने की ऐतिहासिक ज़िम्मेदारी ब्रिक्स पर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BRICS Summit 2026 Assam CM Himanta Biswa Sarma
BRICS Summit 2026 Assam CM Himanta Biswa Sarma | Image: BRICS assam cm Himanta

BRICS Summit 2026: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026 पर कहा, " दुनिया भर में, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे इलाकों में चल रहे संकट के बीच, भारत में ब्रिक्स समिट का आयोजन एक अनोखी उपलब्धि है। युद्ध को पीछे छोड़ने और दुनिया का नेतृत्व करने की ऐतिहासिक ज़िम्मेदारी ब्रिक्स पर है। मुझे बहुत खुशी है कि इस बार भारत ब्रिक्स समिट की मेज़बानी कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, ब्रिक्स निश्चित रूप से दुनिया में शांति और समृद्धि के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करेगा। 

कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम के बयान पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "कांग्रेस हर जगह आलोचना करती है। उन्हें दुख होता है कि उनके समय में भारत का इतना सम्मान क्यों नहीं हुआ? G-20 भारत में हुआ, ब्रिक्स हुआ, ये कांग्रेस के समय में भी हो सकता था…पीएम मोदी को देखने भर से उन लोगों के मन में इन्फेरिटी कॉम्प्लेक्स हो जाता है कि उनके समय में वे ऐसा क्यों नहीं कर पाए। इसलिए ये लोग दुख की बातें करते हैं।"

Uploaded image

सीएम सरमा ने ये विचार तब रखें जब दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 से 13 सितंबर के बीच होने जा रहा है। इस सम्मलेन में भाग लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार को दिल्ली पहुँच चुके थे। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने BRICS समिट 2026 के शुरू होने से ठीक पहले एक बाइलेटरल मीटिंग भी की है। 

ईरान और नाइजीरिया के राष्ट्रपति भारत पहुंचें 

इस बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन भी दिल्ली पहुंच गए हैं। पुतिन के बाद पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा से भी मुलाकात करेंगे। इसी तरह संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- LIVE UPDATES/ BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति की भारत मंडपम् में मुलाकात, PM मोदी ने पुतिन को भेंट किया तमिल ग्रंथ

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड