Bomb Threat: तिरुपति के होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; सर्च ऑपरेशन जारी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति से बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आ रही है। यहां कुछ होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Threat to bomb hotels in Tirupati
तिरुपति के होटलों को बम से उड़ाने की धमकी | Image: Republic

Bomb Threat: आंध्र प्रदेश के तिरुपति से बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आ रही है। यहां कुछ होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम होने की खबर से हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, होटलों को बम से उड़ाने की धमकी एक ईमेल के जरिये दी गई है। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। इनके अलावा मौके पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौजूद है।

होटलों में बम की खबर होने से लोग बहुत पैनिक हो गए। फिलहाल होटलों की तलाशी ली जा रही है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम चप्पे-चप्पे को छान रही है। 

ईमेल में ड्रग माफिया जाफर सादिक का जिक्र

तिरुपति के लीलामहल, कपिल तीर्थम और अलीपीरी के पास तीन निजी होटलों को धमकी भरे ईमेल मिले। ईमेल में कथिततौर पर ड्रग माफिया जाफर सादिक का नाम लिया गया है। बता दें कि पिछले कई महीनों में स्कूल-कॉलेजों और फ्लाइट्स को भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दोस्तों संग मौज-मस्ती के बीच अचानक फर्श पर गिरा युवक, CPR देने पर भी नहीं बची जान; मौत का LIVE VIDEO

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड