BREAKING: महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर परिसर में छत गिर गई है, जिसके बाद मलबे में कई श्रद्धालु दब गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर परिसर में छत गिर गई है, जिसके बाद मलबे में कई श्रद्धालु दब गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हनुमान मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान सभा मंडप अचानक गिर गया।

30 से 40 श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की आशंका

हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में 30 से 40 श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान की फिर किरकिरी, वेंस ने बताया PAK में क्यों नहीं हुआ MoU साइन

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड