Breaking: पंजाब के फाजिल्का में दर्दनाक हादसा, पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर; अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

पंजाब के फाजिल्का में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि परिवार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था, तभी उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Accident representative
पंजाब में सड़क हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत | Image: Representative

Punjab Road Accident: पंजाब में फाजिल्का-फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में 4 महिलाएं, 3 पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। फाजिल्का के जलालाबाद इलाके के रहने वाले परिवार के सदस्य अपनी बुजुर्ग मां की अस्थियां विसर्जित करने डेरा ब्यास जा रहे थे। जीप में करीब 27 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। 

पिकअप वाहन और ट्रक की हई भीषण टक्कर

सुबह 4 बजे घर से निकले परिवार को इस यात्रा के बारे में कभी अंदाजा भी नहीं था कि यह इतनी दुखदायी हो जाएगी। पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहन और ट्रक दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हुई, जिससे कई लोग मौके पर ही खत्म हो गए। कई घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत फिरोजपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

परिवार में शोक की लहर

इस हादसे से पूरे जलालाबाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के कई सदस्यों की एक साथ मौत ने सबको सदमा पहुंचाया है। परिजनों ने बताया कि उनके पिता भी इस हादसे में शामिल थे। धार्मिक कार्य के लिए निकली यात्रा दुखांत में बदल गई। प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। ओवरलोडिंग या ड्राइवर की लापरवाही समेत बाकी पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड: कुक केशव नेगी की लापरवाही से लगी थी आग, गिरफ्तार

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड