BREAKING: मालवीय नगर अग्निकांड से जुड़ी बड़ी खबर, होटल के कुक केशव नेगी की लापरवाही से लगी थी भीषण आग; पुलिस ने किया गिरफ्तार
मालवीय नगर अग्निकांड से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है, पुलिस जांच में सामने आया कि अग्निकांड वाले दिन रेस्टोरेंट के किचन में कुक केशव नेगी की वजह से आग लगी थी, जिसके बाद आग ने इतना बड़ा रूप ले लिया की, झुलसकर 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जानें मामले में अब तक क्या क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read

Delhi hotel Fire Update: दिल्ली में मालवीय नगर अग्निकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बातदें जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट की रसोई से आग लगनी शुरू हुई थी, जिसमें होटल के कुक की बड़ी लापरवाही सामने आई, उसी कुक को पुलिस ने अब पकड़ लिया है और कुक का नाम केशव नेगी बताया जा रहा है।
होटल में कई खामियां थीं
दिल्ली में मालवीय नगर के फ्लरिश बीएनबी होटल में लगी भयानक आग में 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें 11 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कई लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए दिल्ली आए थे और इस होटल में ठहरे हुए थे। दमकल विभाग के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे आग लगी। होटल संचालक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि होटल में कई खामियां थीं।
- एग्जिट रूट बंद थे और खिड़कियां स्थायी रूप से सील कर दी गई थीं।
- फायर सिस्टम और एनओसी भी नहीं था।
- इमारत बीएंडबी स्कीम के तहत रजिस्टर्ड थी लेकिन 25 कमरे बना दिए गए थे, जबकि नियम में सिर्फ 8 कमरों की छूट है।
- एक ही एंट्री-एग्जिट, कोई बैक डोर नहीं।
- इलेक्ट्रॉनिक लॉक आग के चलते बंद हो गए थे।
क्या-क्या चौंकाने वाले खुलासे हुए?
दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अभिलाष मलिक ने बताया कि पूरी इमारत धुआं और तेज गर्म भांप से भर गई, जिससे बचाव बहुत मुश्किल हो गया।
इस अग्निकांड में गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल परिवार के 8 सदस्य इस हादसे में खो गए। उनके रिश्तेदार अजय गुप्ता ने बताया कि, 'पूरा परिवार अस्पताल और मोर्चरी के चक्कर लगा रहा था।' जब होटल में आग लगी तो स्थानीय लोगों और पास के अस्पताल के स्टाफ ने जान बचाने की कोशिश की।
होटल में आग लगने के बाद कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।
पूर्व फायर चीफ अतुल गर्ग ने कहा कि रेसिडेंशियल बिल्डिंग को होटल की तरह चलाया जा रहा था। बेसमेंट में रेस्टोरेंट भी था। सरकारी निरीक्षण की कमी साफ नजर आ रही थी।
दिल्ली सरकार की नई बीएंडबी पॉलिसी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस घटना ने राजधानी में होटल और गेस्ट हाउसों की सुरक्षा पर फिर से बहस छेड़ दी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।