BREAKING: पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए तुर्की के हथियार का किया इस्तेमाल, कर्नल सोफिया कुरैशी ने PC में किया बड़ा खुलासा

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 8-9 मई की मध्य रात्रि पाकिस्तान ने भारतीय वायु क्षेत्र (Indian Airspace) में कई बार घुसपैठ की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Colonel Sofia Qureshi
कर्नल सोफिया कुरैशी | Image: ANI

India Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर है। बीती रात पाकिस्तान ने मिसाइलों, भारी गोलीबारी और सैकड़ों ड्रोनों के जरिए भारत पर हमला करने की कोशिश की। (India-Pakistan Tensions) इसका मकसद न सिर्फ सैन्य ठिकानों को टारगेट करना था, बल्कि रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाना था। लेकिन भारतीय सेना ने बेहद जिम्मेदारी से प्रतिक्रिया दी और दुश्मन की हर नापाक कोशिश को नाकाम किया। जी हां, विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 8-9 मई की मध्य रात्रि पाकिस्तान ने भारतीय वायु क्षेत्र (Indian Airspace) में कई बार घुसपैठ की। 

कुरैशी ने बताया कि यह घुसपैठ खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश के तहत की गई थी। नियंत्रण रेखा पर तंगधार, उरी, पुंछ, मेढोर, राजौरी और अखनूर में पाकिस्तानी सेना ने भारी गन का इस्तेमाल कर जबरदस्त गोलीबारी की, जिसमें कुछ भारतीय जवान घायल हुए। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया गया। घटनास्थल से बरामद ड्रोन मलबे की शुरुआती जांच में उनके तुर्किये से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा- 'पाकिस्तान की ये हरकतें पूरी तरह कायरतापूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना हैं। बीती रात जो कुछ हुआ, वह युद्ध जैसे हालात पैदा करने की साजिश थी।'

कर्नल सोफिया कुरैशी का बड़ा बयान

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि इंटरनेशनल बॉर्डर और LOC के लगभग 36 इलाकों में 300 से ज्यादा ड्रोन्स भेजे गए, जिनमें से कई को भारत ने मार गिराया। इस बड़े हमले का मकसद भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत परखना और जासूसी करना था।

तुर्किये से जुड़े ड्रोन का मिला मलबा- कर्नल कुरैशी 

कर्नल कुरैशी ने बताया कि मलबे की शुरुआती जांच में पता चला है कि इन हमलों में तुर्किये के अस्सेसगार्ड सोंगर ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, 'हम फोरेंसिक जांच कर रहे हैं, लेकिन शुरुआती संकेत साफ हैं, ये हमला सिर्फ पाकिस्तान की करतूत नहीं, उसके अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ का संकेत भी हो सकता है।'

Advertisement

बठिंडा एयरबेस को टारगेट करने की कोशिश

भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने बठिंडा एयर स्टेशन को टारगेट करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किसी भी बड़े नुकसान को टाल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने मिसाइल हमले के बावजूद अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक विमानों के लिए बंद नहीं किया, वे अपने हवाई क्षेत्र को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि कराची और लाहौर के बीच एयरलाइंस उड़ान भरती रहीं।

भारतीय वायुसेना का संयम, नागरिक सुरक्षा बनी प्राथमिकता

व्योमिका सिंह ने कहा कि भारत ने इस पूरे घटनाक्रम में पूर्ण संयम और जिम्मेदारी दिखाई। हमने नागरिक विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित की और हर जवाब सोच-समझकर दिया। भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन हमला सहन नहीं करेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें : BREAKING: पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत, जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड