अपडेटेड 29 May 2024 at 19:34 IST

BREAKING: बिहार के सभी स्कूल 30 मई से एक हफ्ते के लिए बंद, गर्मी से कई स्टूडेंट आज हुए थे बेहोश

बिहार में बच्चों के बेहोश होने के बाद प्रशासन जागा और निजी, सरकारी और सभी कोचिंग संस्थानों को 30 मई से 8 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
Holiday For school Students In Govt schools Announced, Private Schools May Close From THIS Date
Holiday For school Students In Govt schools Announced, Private Schools May Close From THIS Date | Image: X

Bihar News: पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बिहार में आज गर्मी के कारण कई छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्चों के बेहोश होने के बाद प्रशासन जागा और निजी, सरकारी और सभी कोचिंग संस्थानों को 30 मई से 8 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। 

गर्मी की चपेट में आने से शेखपुरा और बेगूसराय में कई छात्र स्कूल में ही बेहोश हो गए थे। ऐसे में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।

क्या होगी नई टाइमिंग?

Advertisement

क्लास 1 से 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला गया है। जानकारी मिल रही है कि सुबह 6 से 10 बजे तक स्कूलों का संचालन होगा। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किया है।

कई बच्चे हो गए थे बेहोश

Advertisement

बुधवार को बिहार के शेखपुरा और बेगूसराय में गर्मी की कारण 50 अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। गर्मी के चलते क्लासरूम में कई छात्राएं बेहोश हो गईं। आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों को बाइक और ई-रिक्शा से अस्पताल लाया गया।

बढ़ते तापमान से छात्र परेशान- डॉ. रजनीकांत कुमार

शेखपुरा सदर अस्पताल के डॉ. रजनीकांत कुमार ने बताया, बढ़ते तापमान के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां भर्ती छात्रों की हालत अब स्थिर है। वहीं, अस्पताल के ही दूसरे डॉक्टर डॉ. सत्येंद्र ने बताया, छात्रों को हमेशा हाइड्रेटेड रहना चाहिए। उन्हें जितना हो सके उतना पानी पीना चाहिए। गर्मी में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है। सभी छात्रों को पानी की बोतल साथ रखनी चाहिए।

गर्मी से बिगड़ी छात्रों की तबियत-  DM

वहीं, दूसरी ओर बेगूसराय DM रोशन कुशवाहा ने कहा, "मटिहारी स्कूल में गर्मी की वजह से कुछ छात्राओं की तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। वर्तमान में सभी छात्रों की तबियत ठीक है। गर्मी के कारण इस तरह की जितनी भी घटनाएं हो रही हैं उसकी निगरानी के लिए जितने भी हमारे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हैं उन्हें निर्देशित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: बाप रे! दिल्ली में टूटा 100 साल का रिकॉर्ड... सूरज ने उगली ऐसी आग, पारा 52 डिग्री के पार

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 29 May 2024 at 19:19 IST