अपडेटेड 25 November 2024 at 16:28 IST

BREAKING: जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद अफरातफरी, जोरदार धमाके में कर्मचारी घायल

BREAKING: मध्य प्रदेश के जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका हो गया। घटना में फैक्ट्री का एक कर्मचारी घायल हो गया। धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया।

Follow : Google News Icon  
jabalpur factory blast
जबलपुर फैक्ट्री ब्लास्ट | Image: Screen Shot

BREAKING: मध्य प्रदेश के जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस घटना में फैक्ट्री का एक कर्मचारी घायल हो गया। वहीं धमाके की आवाज से G.I.F. यानि ग्रे आयरन फाउंड्री दहल उठा और अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ड्रम की कटिंग के दौरान यह हादसा हुआ।

भारतीय सेना के लिए बनने वाले घातक हथियारों, उपकरणों और वाहनों के लिए कलपुर्जें जीआईएफ में बनाए जाते थे। घायल कर्मचारी का नाम अशोक कुमार मीणा है। कर्मचारी और नेताओं ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। भारतीय सेना के लिए घातक हथियार बनाने वाले ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के अधीन काम करता है G.I.F। 22 अक्टूबर को भी ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में भीषण ब्लास्ट हुआ था। रशियन बम की बॉइलिंग के दौरान हुए विस्फोट में 2 कर्मचारियों की मौत हुई थी और 11 कर्मचारी हुए थे घायल।

धमाके की वजह से गिरी थी बिल्डिंग

धमाके से बिल्‍डिंग गिर गई है, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है, उसे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के नाम से जाना जाता है। यहां पर लड़ाकू विमान और टैंकों के लिए भी बम बनाए जाते हैं। बताया जाता है कि हजार पाउडर बम की यूनिट में ब्लास्ट हुआ है। घायलों को जबलपुर के एक अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं हुई है। ऐसे में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने का नुकसान हुआ है।

बम फिलिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन में बम फिलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान हाइड्रॉलिक सिस्टम में अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद घायल कर्मचारियों को OFK अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर कर्मचारी रणधीर, श्यामलाल और चंदन को निजी अस्पताल रेफर किया गया। ब्लास्ट कैसे हुआ और किसकी लापरवाही थी, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो

ब्लास्ट के बाद OFK से लगे करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र में ऐसा लगा जैसे कि भूकंप आ गया हो। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। मानेगांव, चंपानगर, नानक नगर में रहने वाले लोगों ने भी ब्लास्ट की आवाज सुनी। मानेगांव में रहने वाले मनोज थरेजा ने बताया कि पहले ऐसा लगा कि जोरदार भूकंप आ गया हो, इसके बाद पता चला कि फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है।

इसे भी पढ़ें: चौथी बार CM बनने को तैयार हेमंत सोरेन, राहुल-तेजस्वी और ममता समेत शीर्ष नेता हो सकते हैं शामिल

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 25 November 2024 at 15:52 IST