अपडेटेड 25 November 2024 at 15:55 IST

चौथी बार CM बनने को तैयार हेमंत सोरेन, राहुल-तेजस्वी और ममता समेत शीर्ष नेता हो सकते हैं शामिल

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत INDI गठबंधन के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। सोरेन चौथी बार CM की शपथ लेंगे।

Follow : Google News Icon  
Hemant Soren swearing in ceremony
चौथी बार CM बनने को तैयार हेमंत सोरेन | Image: ANI

Jharkhand Election: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर रविवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह 28 नवंबर को चौथी बार झारखंड मुख्यमंत्री के रूप में गोपनीयता की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले गठबंधन ने शनिवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीत लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को महज 24 सीटें ही मिल सकीं।

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव समेत इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDI गठबंधन) के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। हेमंत सोरेन ने बरहैट सीट से बीजेपी के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया है। 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए INDI गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।

JMM की सबसे बड़ी जीत

जहां तक ​​मंत्री पद की बात है, पूरी संभावना है कि हर चार सीट जीतने पर एक मंत्री पद की प्रारंभिक योजना के अनुसार, कांग्रेस से चार मंत्री हो सकते हैं। JMM ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं, जो पार्टी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस को 16 सीटें मिलीं, राजद को चार और भाकपा (माले) को दो सीटें मिलीं। समझौते के अनुसार, राजद को एक मंत्री पद मिल सकता है। हेमंत सोरेन को INDI गठबंधन के नेताओं ने सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना था।

चौथी बार मुख्यमंत्री की लेंगे शपथ

हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 28 नवंबर को शपथ ग्रहण होने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात के बाद सोरेन ने बताया था  कि 'हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया और गठबंधन सहयोगियों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपा। उन्होंने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा।' बतादें, सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जिसे 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग करके बनाया गया था। वे चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 सीटों का है।

Advertisement

(भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: Sambhal: सर्वे पर भड़के ओवैसी, हिंसा पर बोले- ये फायरिंग नहीं, मर्डर है; सर्वे कराने आ रहे हैं वो...
 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 25 November 2024 at 15:55 IST