BREAKING: पाकिस्तान को भारत ने दिया एक और बड़ा झटका, 24 घंटे में उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश

भारत ने पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया है। पाक के उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दे दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistan High Commission
भारत ने पाकिस्तान को दिया एक और झटका | (प्रतीकात्मक तस्वीर) | Image: X

भारत ने पाकिस्तान को एक और करारा झटका देते हुए पाक के उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दे दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से ये जानकारी साझा की गई है कि भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है। 

अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है। पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को आज इस आशय का एक डिमार्शे जारी किया गया। डिमार्शे का मतलब है कूटनीति में दूसरे देश के खिलाफ उठाया गया कदम। बता दें, इससे पहले भारत सरचकार ने पाकिस्तानी एबेंसी में मौजूद पाकिस्तान के राजदूतों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। 

आतंकवाद को पालना पाकिस्तान को पड़ेगा महंगा

23 अप्रैल को पाकिस्तान के आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला किया। इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए, जिसमें सिंधु समझौता रद्द करने, पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने से लेकर भारत में रह रहे पाकिस्तानी राजदूतों को  भी भारत छोड़ने का आदेश शामिल था। इसके साथ ही भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग में अधिकारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 करने का आदेश भी दिया था।

वहीं भारत ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय उच्चायोग से भारतीय रक्षा सलाहकारों को वापस बुला लिया। इसके अलावा भारत सरकार ने अपने राजनायिकों की संख्या भी कम कर दी थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है, इस पर मध्यस्थता स्वीकार नहीं- भारत की पाकिस्तान और दुनिया को दो टूक
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड