जम्मू-कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है, इस पर मध्यस्थता स्वीकार नहीं- भारत की पाकिस्तान और दुनिया को दो टूक

भारत-पाक सीजफायर को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के दावों पर MEA प्रवक्ता जायसवाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है, इस पर मध्यस्थता स्वीकार नहीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
india pakistan conflict
जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत की पाक समेत दुनिया को कड़ा संदेश। | Image: x/ ap/ canva

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भारतीय सशस्त्र और वायु सेना की जमकर सराहना की। इस दौरान उन्होंने ट्रंप के मध्यस्थता वाले दावों पर भी जमकर प्रहार किया। MEA प्रवक्ता ने साफ तौर पर कह दिया कि जम्मू-कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है, इस पर मध्यस्थता स्वीकार नहीं है। दरअसल, बीते दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद लेने में जुटे हैं। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ शब्दों में दुनिया को अपना मैसेज दे दिया।  

भारतीय सुरक्षा बलों की तारीफ करते हुए MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "सेना की ताकत ने पाकिस्तान को गोलीबारी रोकने पर मजबूर कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायु सेना के ठिकानों पर हमला किया, जिसके कारण दूसरा पक्ष सैन्य कार्रवाई रोकने को तैयार हो गया। आप निश्चित रूप से इस बात की सराहना करेंगे कि (मई) 10 तारीख की सुबह, हमने प्रमुख पाकिस्तानी वायु सेना के ठिकानों पर बेहद प्रभावी हमला किया था। यही कारण था कि वे अब गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने को तैयार थे। मैं स्पष्ट कर दूं। यह भारतीय हथियारों की ताकत थी जिसने पाकिस्तान को अपनी गोलीबारी रोकने के लिए मजबूर किया।"

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से लेकर 10 मई को गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने पर सहमति बनने तक, भारत और अमेरिका के नेताओं के बीच सैन्य स्थिति पर बातचीत हुई थी। इनमें से किसी भी चर्चा में व्यापार का मुद्दा नहीं उठा।’’ बता दें, MEA प्रवक्ता जायसवाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। बीते दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को सुलझाने के अमेरिका का हाथ होने की बात कही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनके प्रशासन ने दो परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसियों के बीच बढ़ते तनाव के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता को तत्काल समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

भारत-पाक सीजफायर पर क्या था ट्रंप का बयान?

राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से कहा, "हमने एक परमाणु संघर्ष को रोका। मुझे लगता है कि यह एक बुरा परमाणु युद्ध हो सकता था। लाखों लोग मारे जा सकते थे। मैं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को उनके काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। शनिवार को मेरे प्रशासन ने शत्रुता को तत्काल समाप्त करने में मदद की, मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी युद्ध समाप्त हो जाना चाहिए, क्योंकि दोनों देशों के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: आदमपुर एयरबेस में सैनिकों के बीच पहुंचे PM मोदी तो गूंजा वंदे मातरम, Photos में देखें जवानों का जोश-जज्बा

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड