अपडेटेड 10 December 2024 at 14:40 IST
Breaking: श्रीनगर के होस्टल में लगी भीषण आग, चारों ओर मची अफरा-तफरी
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के एक हॉस्टल में भीषण आग लगने की खबर आ रही है, जिससे पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया।
- भारत
- 3 min read

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के एक हॉस्टल में भीषण आग लगने की खबर आ रही है, जिससे पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। हालांकि, आग कैसे लगी इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। वहीं आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
हिमाचल में 25 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी
वहीं हिमाचल प्रदेश से भी एक हादसे की खबर सामने आई है, हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के आनी में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां आनी से छतरी जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में गिर गई। बस में 25 यात्री सवार थे। हादसे में कई लोगों बूरी तरह घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में यात्रियों की मौत हुई है या नहीं फिलहाल इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गई है।
कुल्लू के आनी में मंगलवार,10 दिसंबर को भीषण सड़का हादसा हुआ। यहां एक प्राइवेट बस गहरी खाई में जा गिरी। चालक का बस से नियंत्रण खोने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, आनी के शकेलहड़ के पास यह हादसा हुआ है। बस की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था। हादसे में कुछ लोगों की मौत की भी आशंका है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
आनी से छतरी जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि बस में 25 यात्री सवार थे। जैसे ही बस आनी से छतरी के लिए निकली, तो थोड़ी दूर जाकर शकेलहड़ के पास ही हादसे का शिकार हो गई। सड़क से खाई में गिरने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Advertisement
सड़क से खाई में गिरी बस
बस एक मोड से सीधे 200 मीटर नीचे जा गिरी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीखे मोड़ पर ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। लोगों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है और बस के नीचे दबे लोग बाहर निकाला। अपनी-अपनी प्राइवेट गाड़ियों से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 10 December 2024 at 12:32 IST