अपडेटेड 3 September 2024 at 20:31 IST

BREAKING: Atlas Cycle के पूर्व अध्यक्ष Salil Kapoor ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में खोला राज

एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

Follow : Google News Icon  
suicide
suicide | Image: shutterstock

BREAKING: एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर की डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लेन स्थित उनके आवास पर कथित तौर पर गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है. एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, कुछ लोगों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। 

पुलिस अधिकारी के अनुसार, कपूर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बरामद एक नोट में एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष ने कथित तौर पर अपने ऊपर ‘‘वित्तीय बोझ’’ का उल्लेख किया है।

सलिल कपूर से अलग रहते हैं पत्नी और बच्चे

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कपूर की पत्नी और तीन बच्चे अलग रह रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कपूर के मैनेजर और उनका परिवार तीन मंजिला इमारत में उनके साथ रहता था। उन्होंने बताया कि कपूर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2015 में धोखाधड़ी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक और अन्य टीम को मौके से साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया है। कपूर को 2015 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।

सलिल कपूर की रिश्तेदार नताशा कपूर ने भी जनवरी 2020 में उसी घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। नताशा ने एक नोट में परिवार के सदस्यों से अपना खयाल रखने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने यह कदम उठाने के पीछे का कारण नहीं बताया था।

(इनपुट- पीटीआई)

इसे भी पढ़ें: Hassanal Bolkiah: ब्रुनेई के जिस सुल्तान से मिलेंगे मोदी, वो कितना रईस?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 3 September 2024 at 20:11 IST