BREAKING: भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग लगने के बाद अफरा-तफरी, 4 दुकानें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

भोपाल के छोटे भटूरे की दुकान में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते धुएं का गुबार आसमान में छा गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे व्यस्त और चर्चित व्यापारिक क्षेत्रों में शामिल न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित एक छोले-भटूरे की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास की 4 दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं।

भीड़भाड़ वाले इलाके में मची अफरा-तफरी

घटना दोपहर के समय हुई, जब बाजार में लोगों और ग्राहकों की भारी चहल-पहल थी। दुकान में अचानक उठी लपटों और धुएं को देखकर पूरे न्यू मार्केट इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

2 किलोमीटर दूर से दिखा धुएं का गुबार

घटना के कुछ ही मिनटों के भीतर आग की लपटें 30 फीट से अधिक ऊपर तक उठने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार इतना विशाल था कि यहां से लगभग 2 किलोमीटर दूर एमपी नगर से भी इसे साफ देखा जा सकता था।

कड़ाही से उठी चिंगारी बनी हादसे की वजह

दोपहर के वक्त दुकान पर भटूरे तले जा रहे थे और ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ थी। इसी दौरान कड़ाही में अचानक आग का गुबार उठा, जिसने ऊपर लगे पर्दों और अन्य सामान को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Advertisement

राहत और बचाव कार्य जारी

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही आग आसपास की दुकानों तक फैल चुकी थी। फिलहाल दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत के साथ आग पर पूरी तरह से काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - BREAKING: मुंबई के नवघर इलाके में लगी भीषण आग, कई सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड