Breaking: कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग करते वक्त बर्फीली जमीन पर पलटा विमान; 19 घायल

Canada Plane Crash: कनाडा के पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा होने की खबर मिली है। लैंडिंग के दौरान डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delta Plane Crash Lands At Toronto's Pearson Airport, Flips Upside Down On Snowy Runway
बर्फीली जमीन पर पलटा विमान | Image: X

Canada Plane Crash: कनाडा के पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा होने की खबर मिली है। लैंडिंग के दौरान डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, विमान जैसे ही लैंडिंग के लिए उतरा बर्फीली जमीन होने के कारण वो पलट गया। जिससे 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। एयरपोर्ट ने ऑफिशियल अकाउंट एक्स पर पुष्टि की कि मिनियापोलिस से डेल्टा की उड़ान के साथ एक घटना हुई और 76 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में 8 लोग घायल हुए हैं। (Canada Delta Airlines Plane Crash) घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 7 सात को हल्की चोटें आई हैं। मिनियापोलिस से आई इस फ्लाइट में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के पलटने और आग लगने के कारणों सहित दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है।

सभी यात्री-चालक दल के सदस्य सुरक्षित

क्रैश लैंडिंग के बाद, टोरोंटा पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें बचाव अभियान में जुट गई। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एयरलाइन ने लिखा, 'टोरंटो पियरसन को मिनियापोलिस से आने वाले डेल्टा एयरलाइंस के विमान के लैंडिंग के दौरान हुई घटना की जानकारी है। आपातकालीन टीमें प्रतिक्रिया दे रही हैं। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

हादसे की वजह?

हादसा कैसे हुआ? कनाडा का परिवहन सुरक्षा बोर्ड (TSB) जांच में जुट गया है। अमेरिका की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) भी जांच में मदद रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि फ्लैप एक्चुएटर फेलियर (FAF) की वजह से विमान अचानक पलट गया। यानी लैंडिंग के दौरान विमान के पंखों पर लगे फ्लैप सही से काम नहीं कर पाए और हादसा हो गया। एक कारण और सामने आया है। लोगों का कहना है कि टोरंटो में तेज बर्फीला तूफान चल रहा था। 65 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। इसी वजह से प्लेन पलट गया। हादसे का सही कारण? जांच के बाद ही पता चलेगा।   

Advertisement

यह भी पढ़ें : PM, अक्षय कुमार, कैलाश खेर समेत दिल्ली शपथ ग्रहण में इन VVIP को न्योता

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड