PM मोदी, 20 राज्यों के CM, अक्षय कुमार से कैलाश खेर तक 50 से ज्यादा फिल्मी सितारे... दिल्ली शपथ ग्रहण में किन VVIP को न्योता?

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला अगले 48 घंटों में होने वाला है। BJP ने करीब 30 हजार अतिथियों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्यौता दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Which VVIPs were invited to the Delhi cm swearing-in ceremony
दिल्ली शपथ ग्रहण में किन VVIP को न्योता? | Image: ANI

Delhi CM 2025: आने वाले 48 घंटों में दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का फैसला होना है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में 20 फरवरी को होना है। करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौट रही BJP ने इस दिन को खास बनाने के लिए पूरी प्लानिंग की है। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम साढ़े 4 बजे होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की एक बैठक भी होगी।

दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए VVIP का जमावड़ा लगेगा। रामलीला मैदान में होने वाले इस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार सुबह BJP नेता विनोद तावड़े, तरुण चुग और वीरेंद्र सचदेवा रामलीला मैदान जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले सभी रास्ते 19 फरवरी की रात से ही बंद कर दिए जाएंगे और सिर्फ VVIP वाहनों को ही एंट्री मिलेगी।

50 से ज्यादा हाई सिक्योरिटी नेता

सूत्रों ने बताया कि BJP विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी। विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा जो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित BJP के शीर्ष नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में 50 से अधिक हाई सिक्योरिटी नेता शामिल होंगे। सभी केंद्रीय मंत्रियों और NDA नेताओं को भी बुलाया गया है।

20 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके BJP करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है। BJP ने शानदार जीत के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 साल के शासन को खत्म किया है। BJP ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की है। नई सरकार के शपथ ग्रहण में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

रंगारंग कार्यक्रम, 50 से ज्यादा फिल्मी सितारे

BJP ने 20 फरवरी को यादगार बनाने के लिए रामलीला मैदान के मंच पर शपथ ग्रहण समारोह से पहले रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया है। रंगारंग कार्यक्रम में कैलाश खैर अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। इसके अलावा फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगेगा। अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय और हेमा मालिनी सहित 50 से अधिक फिल्मी सितारे मौजूद रहेंगे।

Advertisement

उद्योगपतियों को न्योता

BJP ने करीब 30 हजार मेहमानों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्यौता दिया है। रामलीला मैदान में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी सहित एक दर्जन उद्योगपति भी रहेंगे मौजूद। इसके अलावा बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है।

लाड़ली बहानों और किसानों को बुलावा

दिल्ली विधानसभा चुनावों में BJP की ओर से तैनात दूसरे राज्यों से आए नेताओं, कार्यकर्ताओं को भी समारोह में बुलाया गया है। इसके अलावा लाड़ली बहनों और दिल्ली के किसानों को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Stampede: प्लेटफॉर्म टिकट बंद... भगदड़ के बाद एक्शन में रेलवे, भीड़ को देखते हुए बदले कई नियम, यात्रा के पहले जान लीजिए

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड