BREAKING: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के भी बढ़े दाम, देशभर में 2 रुपये महंगा; जानें नया रेट

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के भी दाम बढ़ गए हैं। देशभर में ये 2 रुपये महंगा हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Pakistan Petrol Prices
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Unsplash (Representative Image)

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के भी दाम बढ़ गए हैं। देशभर में ये 2 रुपये महंगा हो गया है। इसके साथ ही देशभर में CNG का नया रेट 79.09 रुपये हो गया है।

इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस ताजा बदलाव के साथ, दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल की दरें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गईं।

दुनियाभर में बढ़ी कीमतें

शुक्रवार को दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ गईं। GMT 0100 बजे तक, ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 60 सेंट, या 0.57% बढ़कर $106.32 प्रति बैरल हो गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स 54 सेंट, या 0.53% बढ़कर $101.71 हो गया।

गुरुवार को खबर आई कि संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास ईरानी कर्मियों ने एक जहाज को जब्त कर लिया और उसे ईरानी जलक्षेत्र की ओर ले गए। वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस बात पर सहमत हुए हैं कि पास के होर्मुज जलडमरूमध्य शिपिंग मार्ग को खुला रखना जरूरी है।

Advertisement

पेट्रोल कहां-कितना बढ़ा?

कोलकाता में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। ₹3.29 की बढ़त के साथ अब नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल ₹3.10 महंगा होकर ₹106.64 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई में भी ₹3.10 का इजाफा हुआ है और अब कीमत ₹103.90 प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम में ₹3.21 की वृद्धि हुई है, अब यहां रेट ₹106.17 है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल ₹98.04 (₹3.30 बढ़त) और गुरुग्राम में ₹98.29 (₹2.99 बढ़त) प्रति लीटर मिल रहा है। भुवनेश्वर मे ₹3.60 की सबसे भारी बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर हो गया है।

ये भी पढ़ेंः देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी, दिल्ली में अब इतने रुपये में मिलेगा

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड