BPSC 70th Result OUT: बीपीएससी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2000 से ज्यादा उम्मीदवार पास, यहां करें चेक

BPSC 70th Result OUT: बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं परीक्षा रिजल्ट जारी हो गया है। 2000 से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BPSC rules out cancellation of Dec 13 exam
BPSC ने जारी किया रिजल्ट | Image: X/file

BPSC 70th Result OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के नतीजे 23 जनवरी, गुरुवार को घोषित कर दिए। बता दें, इस परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर बिहार में कई हफ्तों से जारी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच ये रिजल्ट जारी किया गया है।

BPSC ने अनुचित व्यवहार में संलिप्तता के कारण 13 अभ्यर्थियों को तीन साल के लिए अपने द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। बीपीएससी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर अपने एक पोस्ट में कहा, "एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) परीक्षा का परिणाम घोषित। कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल उम्मीदवारों को बधाई और आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं। परीक्षा संचालन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मियों का आभार।"

BPSC ने एग्जाम रिजल्ट किया घोषित

आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "13 दिसंबर को राज्य के 911 केन्द्रों पर एवं चार जनवरी को पटना में 22 केन्द्रों पर आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता (प्रा.) परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए आयोग को खुशी हो रही है।"

BPSC की परीक्षा फिर से कराने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

बता दें, बीपीएससी की परीक्षा फिर से कराने की मांग को लेकर छात्रों का लगातार प्रदर्शन जारी है। अभ्यर्थी बार-बार परीक्षा फिर से कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उनके ऊपर लाठी डंडे और वॉटर कैनन बरसा रही है। कड़ाके की ठंड में छात्रों के इस प्रदर्शन में खान सर और जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। प्रशांत किशोर ने आमरण अनशन भी किया, जिसके तहत उन्होंने खाना-पीना त्याग दिया था। ऐसे में उनकी हालत भी बिगड़ गई। 

Advertisement

BPSC ने नेताओं और कोचिंग संस्थानों को कानूनी नोटिस भेजा

BPSC ने प्रशांत किशोर के बाद पटना के मशहूर टीचर खान सर को नोटिस भेजकर उनके दिए गए बयान पर जवाब मांगा। बीपीएससी की परीक्षा फिर से कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में खड़े हुए पटना का मशहूर खान सर ने बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ कुछ टिप्पणी की थी। इसे लेकर बीपीएससी ने जवाब मांगा। वहीं खान सर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

एक शिक्षक को ये क्रिमिनल बोलेंगे?: खान सर

खान सर ने कहा, “पहले तो हम आयोग को बता दें, कि माफी तो हम नहीं मांगेंगे। दो साल जेल काट लेंगे, वो सही है। एक शिक्षक को ये क्रिमिनल बोलेंगे ये पूरा देश देख रहा है कि बिहार में क्या हो रहा है। हम कोई अपने लिए लड़ने नहीं गए थे। स्टूडेंट्स के हक के लिए लड़ने गए थे। पूरे बिहार के गली-गली में ये हल्ला है कि सीटें बेची जा रही है। आयोग इसपर स्पष्टीकरण करे कि ऐसा क्यों हो रहा है। माफी तो आयोग को मांगना चाहिए सारे स्टूडेंट्स से कि इस चुनावी वर्ष में पूरे बिहार का किरकिरी करा दिए।”

Advertisement

खान सर पर आयोग ने छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। इसे लेकर उन्होंने कहा कि BPSC स्वयं अपनी छवि धूमिल की है। जिसका पेपर लीक हो जाता है, जिसके चेयरमैन कहते हैं कि इस पेपर को कोई नहीं फाड़ सकता है, उसको कोई रगड़ के ऐसे फाड़ देता है। इससे ज्यादा छवि क्या खराब हो सकती है। आरा में पिछले साल पेपर लीक हुआ और इस साल ऐसे हुआ। हम क्या छवि खराब करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Bihar: अनंत सिंह पर फायरिंग के बाद कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी ने उठाए सवाल, तो नीतीश के साथ सीना तानकर खड़ा हो गए मांझी

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड