Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा की याचिका पर आज बॉम्बे HC में सुनवाई, FIR रद्द करने की लगाई है गुहार

कुणाल कामरा अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की गुहार लगाते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। आज उनकी याचिका पर कोर्ट मे सुनवाई होनी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bombay HC to hear Kunal Kamra's plea today
कुणाल कामरा की याचिका पर आज बॉम्बे HC में सुनवाई | Image: X

विवादित टिप्पणी मामले में फंसे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अब बचाव के लिए कोर्ट का रुख किया है। अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की गुहार लगाते हुए कामरा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने उनके याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है, जिसके बाद आज, 8 अप्रैल को कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कामरा के खिलाफ FIR दर्ज है। मुंबई पुलिस कॉमेडियन को पूछताछ के लिए समन पर समन भेज रही है। मगर कामरा एक बार भी पेशी के लिए नहीं आए। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने कोर्ट का रूख किया है। कामरा ने बॉम्बे हाई कोर्ट से FIR रद्द करने की गुहार लगाई है। मंगलवार को उनकी याचिका पर कोर्ट सुनवाई करेगा।

कुणाल कामरा शिंदे को क्या कहा था?

बता दें कि बीते दिनों कुणाल कामरा ने एक शो में पैरोडी सॉन्ग के जरिए कई नेताओं पर तंज कसे थे। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन एक पैरोडी सॉन्ग में वो इशारों-इशारों में महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' कहते नजर आए, जिसको लेकर बवाल मचा है। बता दें कि कॉमेडियन ही खुद 23 मार्च को अपने एक्स अकाउंट पर अपने शो से एक वीडियो शेयर किया था। वो शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट बंटने की घटना के बारे में बात कर रहे थे हुए शिंदे का मजाक उडा रहे थे।

कामरा की याचिका पर बॉम्बे HC में सुनवाई

इधर खार पुलिस कुणाल कामरा को तीसरा समन भेजकर सोमवार 31 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस की टीम उनके मुंबई स्थित घर पहुंची और यह पता लगाने की कोशिश की कि कुणाल क्यों नहीं आ रहे और कब तक आएंगे? कामरा की ओर से मुंबई पुलिस को कोई जवाब नहीं मिला है। मगर उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रूख कर लिया है। आज कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई होगी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें:24 नवंबर को कहां थे? जिया उर्रहमान बर्क को हर सवाल का देना होगा जवाब

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड