ISRO को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को कराया गया खाली, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
ISRO Bomb Threat: बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय को एक फर्जी बम धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस और बम निरोधक टीम जांच में जुट गई है।
- भारत
- 2 min read

ISRO Bomb Threat: बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय को एक फर्जी बम धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसमें दावा किया गया था कि उच्च सुरक्षा वाले इस प्रतिष्ठान में विस्फोटक रखे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसरो मुख्यालय परिसर में बम की तलाश के लिए जांच अभियान चलाया। हालांकि, अभी तक किसी भी संवेदनशील चीज के मिलने की आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
ISRO मुख्यालय को खाली करवाया गया
गुरुवार, 2 जुलाई को भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को बाद से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला, जिसके बाद मुख्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तुरंत मुख्यालय को खाली करावा दिया गया। ईमेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आई गई और जांच में जुट गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते पर पूरे इसरो मुख्यालय परिसर में बम की तलाश के लिए जांच अभियान चलाया।
बेंगलुरु के डीसीपी ने क्या कहा?
उत्तरी बेंगलुरु के डीसीपी बाबासब नेमागौड़ा ने बताया, "दोपहर के आसपास संजय नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित इसरो मुख्यालय से बम की धमकी का फोन आया। हमारे अधिकारी तुरंत इसरो पहुंचे और गहन जांच की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। आईएसआरओ के अधिकारी हमारे पास शिकायत दर्ज करा रहे हैं और हम मामले की आगे की जांच करेंगे।
ISRO और आसपास के इलाकों की सुरक्षा बधाई गई
ISRO मुख्यालय परिसर में बम की तलाश के लिए जांच अभियान चलाया। हालांकि, पुलिस या बम निरोधक दस्ते ने किसी भी संवेदनशील चीज के मिलने की अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। इस बीच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इसरो मुख्यालय और आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है।