मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक... फडणवीस के शपथ ग्रहण का किस-किसको मिला न्योता? पूरी लिस्ट
शपथ ग्रहण समारोह में 40,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। उद्योग और बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों को भी न्योता मिला है। देखिए पूरी लिस्ट...
- भारत
- 2 min read

Devendra Fadnavis Swearing in Ceremony: महाराष्ट्र में एक बार फिर देवेंद्र राज की शुरुआत होने जा रही है। आज शाम 5.30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केवल राजनीति ही नहीं अलग क्षेत्रों से भी विभिन्न हस्तियों के जुटने की संभावना है।
देवेंद्र फडणवीस के साथ आज शाम दोनों एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए उद्योग और बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों को भी न्योता मिला है। आइए नजर डालते हैं VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट पर...
शपथ ग्रहण समारोह में 40,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्रियों इसमें शामिल होंगे। 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
उद्योग जगत की कई हस्तियां हो सकती हैं शामिल
इनके अलावा उद्योग जगत से अंबानी परिवार में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका अंबानी के साथ ही नोएल टाटा, दीपक पारीख, कुमार मंगलम बिरला, अजय पिरामल, उदय कोटक, गीतांजलि किर्लोस्कर, अनिल अंबानी, मानसी किर्लोस्कर, दिलीप संघवी को समारोह का निमंत्रण मिला है।
Advertisement
इन बॉलीवुड सितारों को मिला निमंत्रण
शपथ ग्रहण में बॉलीवुड और खेल की कई हस्तियों के भी पहुंचने की संभावना है। बॉलीवुड से माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने, विक्की कौशल, खुशी कपूर, रूपा गांगुली, सिद्धांर्थ रॉय, शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी , बोनी कपूर, एकता कपूर, श्रद्धा कपूर, विक्रांत मैसी के नाम उस लिस्ट में शामिल है, जिन्हें शपथ ग्रहण का न्योता मिला। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
400 से ज्यादा साधु संतों को न्योता
जान लें कि शपथ ग्रहण समारोह में 'लाडली बहना योजना' की लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा कि योजना की 1000 महिला लाभार्थियों को कार्यक्रम में बुलाया गया है। इनके अलावा देशभर के साधु-संतों को भी समारोह में बुलाया गया है। तकरीबन 400 से ज्यादा साधु संतों को निमंत्रण भेजा गया है।