तेलंगाना इमारत ढहने की घटना में दूसरे मजदूर का भी शव बरामद, भद्राचलम में गिरी थी बिल्डिंग

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने के बाद मलबे में फंसे दूसरे मजदूर का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Building collapse
Building collapse | Image: ANI

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने के बाद मलबे में फंसे दूसरे मजदूर का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भद्राचलम कस्बे में बुधवार को अपराह्न छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने के बाद दो श्रमिक मलबे में फंस गए थे।
    

अधिकारियों ने एनडीआरएफ, सरकारी खनिक सिंगरेनी कोलियरीज, अग्निशमन सेवा, पुलिस और अन्य एजेंसियों के कर्मियों की टीमों के साथ बचाव अभियान शुरू किया था। मलबे से निकाले गए 45 वर्षीय एक मजदूर की बृहस्पतिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात के बाद करीब दो बजे बचाव दल ने दूसरे मजदूर का शव निकाला।

इमारत के मालिक पर FIR

उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में इमारत के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जब इन खबरों के बारे में पूछा गया कि क्या इमारत का निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किया जा रहा था तो पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: 'मैं मचाउंगा तो डिस्टर्ब हो जाएंगे...', सदन में क्यों भड़के BJP सांसद?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड