Rajasthan: कोटा में NEET के स्टूडेंट का फंदे पर लटका मिला शव, बिहार का रहने वाला था छात्र

कोटा के जवाहर नगर इलाके में मंगलवार को 17 वर्षीय मेडिकल छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में लोहे की छड़ से लटक कर कथित तौर पर फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, जनवरी से अब तक कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा संदिग्ध आत्महत्या का यह नौवां मामला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Body of a NEET student found hanging in Kota
कोटा में NEET के स्टूडेंट का फंदे पर लटका मिला शव | Image: PTI

कोटा के जवाहर नगर इलाके में मंगलवार को 17 वर्षीय मेडिकल छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में लोहे की छड़ से लटक कर कथित तौर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जनवरी से अब तक कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा संदिग्ध आत्महत्या का यह नौवां मामला है।

पुलिस ने बताया कि बिहार के नालंदा जिला निवासी हर्षराज शंकर पिछले साल अप्रैल से यहां एक कोचिंग संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जवाहर नगर के थाना प्रभारी रामलक्ष्मण ने बताया कि छात्रावास के ‘केयरटेकर’ ने दोपहर को सूचित किया कि लड़के ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है और कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है, सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

लोहे की छड़ से लटका था शव

उन्होंने बताया कि टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और लड़के को लोहे की छड़ से लटका हुआ पाया। पुलिस ने बताया कि छात्रावास के कमरे में लगे पंखों में ‘आत्महत्या निरोधक उपकरण’ लगे हुए थे। इसलिए, छात्र ने खुद को फांसी लगाने के लिए लोहे की छड़ का इंतजाम किया।

यह भी पढ़ें: BREAKING: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के घर CBI का छापा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड