Maharashtra: पालघर में मिला 6 साल की बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

बच्ची की पहचान कर ली गई है और उसके माता-पिता का पता लगा लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dead body recovered in Delhi
Representational | Image: PTI

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार तड़के एक पहाड़ी पर छह साल की बच्ची का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह यह पता नहीं चल पाया है कि बच्ची की मौत कैसे हुई और पेल्हार पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके की रहने वाली बच्ची पहाड़ी पर कैसे पहुंची।

पेल्हार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शव तड़के करीब साढ़े चार बजे श्रीराम नगर पहाड़ी पर मिला।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची की पहचान कर ली गई है और उसके माता-पिता का पता लगा लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: होली खेली तो लाशें बिछा देंगे...यूपी के इस शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश; सलमान-आलम ने किया लक्ष्‍मण-आकाश पर हमला

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड