आंध्र प्रदेश: तेज हवाओं के कारण गोदावरी नदी में असंतुलित हुई नाव, दो लोगों की डूबकर मौत

पूर्वी गोदावरी जिले में तेज हवाओं के कारण गोदावरी नदी पर नौका के असंतुलित होकर एक तरफ झुक जाने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की डूबकर मौत हो गई

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
boat got unbalanced in the Godavari river
boat got unbalanced in the Godavari river | Image: X

पूर्वी गोदावरी जिले में तेज हवाओं के कारण गोदावरी नदी पर नौका के असंतुलित होकर एक तरफ झुक जाने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राजमुंदरी सेंट्रल के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के. रमेश बाबू ने बताया कि दुर्घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई और मृतकों के शव मंगलवार देर रात करीब एक बजे बरामद किए गए।

बाबू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गोदावरी नदी के बीच में स्थित एक द्वीप ‘ब्रिज लंका’ से 12 लोग देशी नौका में सवार होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हैवलॉक ब्रिज पिलर संख्या आठ के पास तेज हवाओं के कारण नाव असंतुलित होकर एक तरफ झुक गई।’’ उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण नाव में सवार सभी लोग एक तरफ को आ गए, जिससे नाव असंतुलित होकर एक ओर झुक गई।

नदी में डूबने से दो लोगों की मौत

डीएसपी ने बताया कि नाव चला रहे दो लोगों ने, समूह के शेष लोगों को बचा लिया, लेकिन दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस का मानना ​​है कि यह समूह एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए ब्रिज आइलैंड गया था। विशाल गोदावरी नदी के मध्य में स्थित होने के कारण इस द्वीप में बहुत से लोग ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। पुलिस के अनुसार, नौका को मात्र मछली पकड़ने की अनुमति है और उसमें लोगों की सवारी करवाने की अनुमति नहीं है। इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Himani Narwal: हत्या के बाद कातिल सचिन ने हिमानी की लाश संग किया ये काम

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड