दिवाली से पहले राजस्‍थान में बड़ी साजिश नाकाम, भारत-पाक सीमा के पास श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक पर ब्‍लास्‍ट; थोड़ी देर पहले ही गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को जोरदार विस्फोट हुआ। यह घटना अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन के गुजरने के तुरंत बाद हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Blast rocks railway track near India-Pakistan border in Rajasthan, several trains cancelled
दिवाली से पहले राजस्‍थान में बड़ी साजिश नाकाम, भारत-पाक सीमा के पास श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक पर ब्‍लास्‍ट; थोड़ी देर पहले ही गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन | Image: X

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को जोरदार विस्फोट हुआ। यह घटना अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन के गुजरने के तुरंत बाद हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। कोई हताहत की खबर नहीं है, क्योंकि विस्फोट ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ। सूचना मिलते ही एटीएस, सीआईडी, डॉग स्क्वायड और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। सुरक्षा के कारण इस रूट की सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और एजेंसियां ब्लास्ट के कारणों की गहराई से जांच कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, धमाके से 45 मिनट पहले इसी ट्रैक से एक पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में इसकी आवाज पहुंची और ट्रैक पर लगे सीमेंट के पिलर पूरी तरह बिखर गए। पिलर के अंदर लगा सरिया भी बाहर आ गया। बताया जा रहा है कि अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन के जिस ट्रैक पर यह हादसा हुआ, उसपर अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन को निशाना बनाने का प्लान था, लेकिन वो फेल हो गया। अब इस मामले की जांच की जा रही है।

FSL और ATS की टीम ने किया मौके का दौरा

पुलिस अधिकारी ने इस धमाके के मामले पर कहा कि मैंने और मेरी टीम ने मौके का जायजा लिया है। अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। FSL और ATS की टीम भी यहां पहुंची। असल में क्या हुआ है, वह हम जांच के बाद ही बता पाएंगे। अभी ये कहना उचित नहीं रहेगा कि यह बम ब्लास्ट है या कुछ और। अभी हमने सिर्फ घटनास्थल का दौरा किया है और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हो गया। जब उनसे पूछा गया कि साढ़े 7 किलोग्राम RDX पकड़ा गया था, क्या ये उससे संबंधित है। इसपर उन्होंने कहा कि नहीं उससे संबंध नहीं है।

Advertisement

धमाके के पीछे है किसका हाथ?

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह 6 बजे तक इस लाइन से गुजरने वाली ट्रेनें कैंसिल की गई थीं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि सीमावर्ती इलाके में इस ब्लास्ट के पीछे असामाजिक तत्वों या देश विरोधी ताकतों का क्या हाथ है। इससे पहले हाल में भीलवाड़ा में एक्सप्लोसिव लदी पिकअप में जोरदार धमाका हुआ था। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- भोपाल में 'रक्‍तचरित्र'! गला रेत पत्‍नी, दो बच्चों और मां की हत्या फिर युवक ने पटरी पर लेटकर खुदकुशी...धड़ से अलग हुआ सिर; वारदात से हर कोई सन्न

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड