अनफिट समझे क्या? टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद BJP ने लिए कांग्रेस के मजे, 'पुष्पा स्टाइल' में शेयर किया रोहित का VIDEO

टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने पर टीम BJP प्रवक्ता ने भी कांग्रेस के खूब मजे लेते हुए लिखा, "शमा जल रही है परवाने का जलवा देखकर।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP takes a dig at congress
बीजेपी ने लिए कांग्रेस के मजे | Image: PTI, X

BJP takes dig at Congress: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फिर कमाल का प्रदर्शन करते हुए 9 महीने में ICC का दूसरा खिताब जीत लिया। रविवार (9 मार्च) खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद BJP के निशाने पर कांग्रेस आ गई है। BJP नेता गौरव भाटिया ने शमा मोहम्मद के बयान को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है।

शमा मोहम्मद ने बीते दिनों रोहित शर्मा को 'अनफिट' और भारतीय इतिहास का सबसे 'अनइम्प्रेसिव' कप्तान बताकर बवाल खड़ा कर दिया था। रोहित ने अपने से जवाब दिया और फाइनल मुकाबले में 76 रनों की शानदार पारी खेल आलोचना करने वालों बोलती बंद कर दी।

रोहित शर्मा का 'पुष्पा स्टाइल' में शेयर किया VIDEO

रोहित शर्मा की जबरदस्त पारी और टीम इंडिया की जीत के बाद BJP ने कांग्रेस के मजे ले लिए। पार्टी ने शमा मोहम्मद के बयान को लेकर 'पुष्पा स्टाइल' में तंज कसा। BJP ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर किया। इसमें रोहित शर्मा को 'पुष्पा' फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन के अंदाज में दिखाया गया। वीडियो में लिखा, "अनफिट समझे क्या... सुपरहिट है मैं।" वहीं, पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "कांग्रेस को रोहित शर्मा को करारा जवाब।"

‘शमा जल रही है परवाने का जलवा देखकर…’

टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया भी कांग्रेस के खूब मजे लेते नजर आए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "शमा जल रही है परवाने का जलवा देखकर।"

Advertisement

गौरव भाटिया यही नहीं रुके। उन्होंने कप्तान की तारीफ करते हुए एक और पोस्ट कर लिखा, "भुनाया भी है जलाया भी है...नाम है रोहित। भारत जश्न मन रहा है। कांग्रेस हेडक्वार्टर में इतना धुआं क्यों है भाई?"

अब शमा ने बांधे रोहित की तारीफों के पुल

बता दें कि कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने बीते दिनों रोहित शर्मा को लेकर विवादित पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था, "एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। और हां, भारत के अबतक के सबसे अप्रभावी कप्तान भी हैं।" उनके पोस्ट पर जमकर बवाल मचा, जिसके बाद शमा को इसे डिलीट करना पड़ा।

Advertisement

हालांकि भारत की जीत के बाद कांग्रेस प्रवक्ता के तो पूरी तरह से सुर ही बदल गए हैं। जो शमा कुछ दिन पहले ही रोहित को 'मोटा' कह रही थीं वो अब भारतीय कप्तान की तारीफों के पुल बांध रही हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद शमा मोहम्मद ने फिर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। साथ ही रोहित के खेल की भी खूब तारीफ की।

शमा ने लिखा, "टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। कप्तान रोहित शर्मा को सलाम, जिन्होंने शानदार 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी। श्रेयर अय्यर और केएल राहुल ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर भारत को जीत दिलाई। एक यादगार जीत।"

दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने इतिहास रच दिया। इस खिताब के साथ ही भारत ऐसा इकलौता देश बन गया है, जिसने 3 बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इससे पहले 2002 और फिर MS धोनी की कप्तानी में 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में बेचारे बकरों की जान बेकार...', चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार जीत पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड