West Bengal: मां दुर्गा की प्रतिमा, झालमुड़ी और रवींद्र संगीत के साथ ऐतिहासिक होगा शपथ ग्रहण समारोह, कौन-कौन पहुंचेगा? जानिए हर डिटेल

Kolkata news: कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसके लिए तैयारियां जोरो-शोरों पर चल रही हैं। जानिए समारोह में क्या-क्या खास होगा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP Oath Taking ceremony in West Bengal
BJP Oath Taking ceremony preparation in West Bengal | Image: X

West Bengal BJP Oath Taking Ceremony: पश्चिम बंगाल को अपना नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। बंगाल में 15 साल से चले आ रहे ममता 'राज' का अंत हो गया और राज्य में पहली बार 'कमल' खिला है। चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद BJP ने अपने पहले मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज कर दी हैं। आज (8 मई) बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी और कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं।

बीजेपी ने शपथ ग्रहण के लिए 9 मई की तारीख इसलिए चुनी है क्योंकि इसी दिन गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती हैं। इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।

मंच पर लगेगी मां दुर्गा की प्रतिमा

जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के लिए ब्रिगेड ग्राउंड में विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। मंच पर एक बड़ी दुर्गा प्रतिमा लगाई जाएगी। स्टेज के बीच वाले हिस्से में नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं मंच के एक हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बैठेंगे। दूसरे हिस्से में पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के मंत्री मौजूद रहेंगे।

समारोह में करीब 10 हजार VIP मेहमान शामिल हो सकते हैं। संत-महात्मा, फिल्मी हस्तियां, कई बड़े बिजनेसमैन और पार्टी कार्यकर्ता को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता भेजा गया है। मेहमानों की एंट्री के लिए 20 अलग-अलग गेट बनाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हर गेट को बंगाल की संस्कृति और परंपरा के अनुसार सजाया जाएगा। रामकृष्ण परमहंस और मां शारदा की झलक हर गेट पर देखने को मिलेगी।

Advertisement

बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को दिया जाएगा महत्व

वहीं, ब्रिगेड मैदान में बंगाल के महान व्यक्तित्वों की तस्वीरें भी लगाई जाएंगी। समारोह में बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को खास महत्व दिया जा रहा है। कार्यक्रम में रवींद्र संगीत की गूंज पूरे मैदान में सुनने मिलेगी।

इतना ही नहीं यहां आने वाले मेहमानों को बंगाल के व्यंजनों का स्वाद भी चखाया जाएगा। झालमुड़ी से लेकर रसगुल्ला और संदेश जैसे पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध होंगे। समारोह में छऊ नृत्य और बाउल गान जैसे लोक कला कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

Advertisement

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए तमाम कार्यकर्ताओं के परिवार वालों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के चुनाव में इस बार बीजेपी को शानदार जीत मिली है। पार्टी ने अकेले 207 सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) 80 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। इसके साथ ही 15 साल बाद ममता 'दीदी' की राज्य की सत्ता से विदाई हो गई है।

आज लगेगी सीएम के नाम पर फाइनल मुहर

बड़ा सवाल ये है कि बंगाल में बीजेपी किसे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाएगी? इसका फैसला आज शाम 4 बजे अमित शाह की मौजूदगी में होने जा रही बीजेपी विधायक दल की बैठक में होना है। बैठक में सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी और फिर इसका ऐलान किया जा सकता है।

सीएम पद की रेस में सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे हैं। उन्हें इसके लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उनके अलावा रेस में दिलीप घोष, समिक भट्टाचार्य, अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली समेत कई नाम भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  सुवेंदु अधिकारी या कोई और... कौन बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री? कोलकाता में BJP विधायक दल की बैठक आज, नाम पर लगेगी फाइनल मुहर

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड