'कांग्रेस को अपना अतीत जानना चाहिए', निशिकांत दुबे पर इतना बवाल, बीजेपी ले आई इंदिरा गांधी का पुराना वीडियो

निशिकांत दुबे की हालिया टिप्पणी के बाद कांग्रेस हमलावर है। इसके जवाब में अब बीजेपी ने इंदिरा गांधी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP shares Indira Gandhi old video amid Nishikant Dubey Remarks
निशिकांत पर कांग्रेस के हमलों के बीच बीजेपी ने इंदिरा गांधी का वीडियो शेयर किया. | Image: ANI/X

Nishikant Dubey Remarks: निशिकांत दुबे के एक बयान पर देश की सियासत में उबाल है। बीजेपी के निशिकांत दुबे ने वक्फ अधिनियम पर हालिया सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर बयान दिया था। पूरा विपक्ष इस बयान को लेकर हंगामा करने पर लगा है। अब इसी विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक पुराना वीडियो सामने ले आई है। इस वीडियो को बीजेपी नेता अमित मालवीय ने शेयर किया है और कांग्रेस को उसका अतीत याद कराया है।

अमित मालवीय ने 'X' पर एक पोस्ट में लिखा- 'इंदिरा गांधी - कांग्रेस को अपना अतीत जानना चाहिए।' इस तथाकथित वीडियो में इंदिरा गांधी ने ने न्यायिक निगरानी पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्राथमिकता का तर्क दिया था और राजनीतिक गतिशीलता और आर्थिक खतरों का आकलन करने में न्यायमूर्ति शाह की योग्यता पर सवाल उठाए थे।

इंदिरा गांधी ने क्या बयान दिया था?

तथाकथित वीडियो में इंदिरा गांधी को कहते सुना गया- 'मिस्टर शाह को कैसे पता है कि राजनीतिक दुनिया में क्या हो रहा है? ऐसी कौन सी ताकतें काम कर रही हैं जो विकासशील अर्थव्यवस्था को नष्ट करना चाहती हैं? क्या कोई न्यायाधीश ये तय करने में सक्षम है? फिर लोकतंत्र क्यों है? चुनाव क्यों होते हैं? राजनीतिक लोग सत्ता में क्यों हैं?'

निशिकांत दुबे के किस बयान पर बवाल कटा?

वक्फ अधिनियम पर विवाद के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी की थी। ऐसा इसलिए कि वक्फ अधिनियम के खिलाफ कोर्ट में याचिकाएं लगाई गई थीं, जिन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिए थे। इसी बीच निशिकांत दुबे ने न्यायपालिका पर निशाना साधते हुए 'X' पर एक पोस्ट में लिखा कि कानून अगर सुप्रीम कोर्ट ही बनेगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिए। बाद में मीडिया से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने आलोचना को और तेज करते हुए सुप्रीम कोर्ट पर धार्मिक युद्धों को भड़काने और संवैधानिक सीमाओं को पार करने का आरोप लगाया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या राजनीतिक दल भी आएंगे आरटीआई के दायरे में? सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड